Home Sports गिल- जडेजा को बनाएं कप्तान-उप कप्तान, ड्रीम इलेवन में चुन सकते हैं ये खिलाड़ी

गिल- जडेजा को बनाएं कप्तान-उप कप्तान, ड्रीम इलेवन में चुन सकते हैं ये खिलाड़ी

0
गिल- जडेजा को बनाएं कप्तान-उप कप्तान, ड्रीम इलेवन में चुन सकते हैं ये खिलाड़ी

[ad_1]

हाइलाइट्स

शुभमन गिल ब्रेक के बाद टीम में लौट रहे हैं
डरबन में खेला जाएगा पहला टी20
सूर्यकुमार यादव करेंगे भारत की कप्तानी

नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम रविवार (10 दिसंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में उतरेगी. यह मैच डरबन के किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को 5 मैचों की टी20 सीरीज में हराकर साउथ अफ्रीका पहुंची है. सूर्या एंड कंपनी का जोश हाई है. भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं जो छाप छोड़ने को बेताब हैं. साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत की वनडे में कप्तानी केएल राहुल करेंगे वहीं टेस्ट टीम की अगुआई रोहित शर्मा के हाथों में होगी. इस मुकाबले में आप इन खिलाड़ियों को ड्रीम इलेवन टीम में शामिल कर सकते हैं. रवींद्र जडेजा को कप्तान और शुभमन गिल को उप कप्तान बनाकर मालामाल हो सकते हैं.

टी20 सीरीज में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का अहम रोल रहने वाला है जो उप कप्तान की भूमिका में होंगे. जडेजा लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं. 2022 एशिया कप के बाद वह टी20 टीम में लौटे हैं. घुटने की चोट की वजह से जडेजा 2022 टी20 विश्व कप से बाहर हो गए थे. इसके बाद वह एक साल तक टी20 क्रिकेट से दूर रहे. जडेजा तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के फर्स्ट च्वाइस ऑलराउंडर हैं. उन्हें अक्षर पटेल की जगह मौका मिला है. आगामी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए जडेजा के लिए आगामी मुकाबले बेहद अहम होंगे.

IND vs SA 1st T20I Pitch Report: डरबन में किसका बजेगा डंका, बल्लेबाज करेंगे राज या गेंदबाजों की होगी चांदी, जानिए रिपोर्ट कार्ड

कौन हैं अनाबेल सदरलैंड? जिनके लिए दिल्ली ने खाली कर दी पूरी तिजोरी, 22 साल की ऑलराउंडर के लिए ऑक्शन में मची होड़

गिल ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं
शुभमन गिल (Shubman Gill) के लिए अभी तक यह साल बेहतरीन रहा है. उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. गिल इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं. टी20 में गिल इस साल 1194 रन बना चुके हैं. गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में ब्रेक दिया गया था. वर्ल्ड कप फाइनल के बाद गिल सहित टीम इंडिया के कई खिलाड़ी यूरोप में छुट्टियां मनाने निकल गए थे.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) पहले टी20 के लिए ड्रीम इलेवन टीम: हेनरिच क्लासेन, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, मार्को यानेसन, एडेन मार्करम, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एंडिले फेहलुकवायो, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, गेराल्ड कोएत्जी.

पिच रिपोर्ट (IND vs SA Pitch Report) 
डरबन की किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के मुफीद है. तेज गेंदबाजों को यहा अच्छा बाउंस मिलता है. हालांकि बैटर्स भी यहां खूब रन बनाते हैं. शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी के बाद बैटर्स सेट होने के बाद बड़ी पारी खेल सकते हैं. मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक मैच में बारिश खलल डाल सकती है.

Tags: Dream 11, Ind vs sa, India vs South Africa, Ravindra jadeja, Shubman gill, Suryakumar Yadav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here