Home Sports भारत को 100 रन के पड़े लाले, 8 बैटर्स दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके

भारत को 100 रन के पड़े लाले, 8 बैटर्स दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके

0
भारत को 100 रन के पड़े लाले, 8 बैटर्स दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने लगातार दूसरा टी20 मुकाबला गंवाया
दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने 4 विकेट से दी मात

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी इंग्लैंड के सामने दूसरे टी20 मुकाबले में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया 100 रन भी नहीं बना सकी. टीम के 8 बैटर्स को तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. मेजबान भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज गंवा दी है. मेहमान इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय बैटर्स इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने असहाय नजर आए. टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाई.

भारत की ओर से रखे गए 81 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान इंग्लैंड (IND w vs ENG w) की टीम 11. 2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाकर भारत को 4 विकेट से पराजित कर दिया. इंग्लैंड पहले टी20 में भी भारत को हराया था. सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मैच रविवार (10 दिसंबर) को मुंबई में खेला जाएगा.

IND vs SA, 1st T20I Dream11: गिल- जडेजा को बनाएं कप्तान और उप कप्तान, अपनी ड्रीम इलेवन में चुन सकते हैं ये खिलाड़ी

IND vs SA 1st T20I Pitch Report: डरबन में किसका बजेगा डंका, बल्लेबाज करेंगे राज या गेंदबाजों की होगी चांदी, जानिए रिपोर्ट कार्ड

इंग्लैंड ने भारत को 80 रन पर किया ढेर
इंग्लैंड के टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. मैच के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर चार्लोट डी ने ओपनर शेफाली वर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया. जेमिमा रोड्रिग्स ने सर्वाधिक 30 रन बनाए. टीम इंडिया के 8 बैटर्स दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच सके. टीम 16. 2 ओवर में 80 रन पर ढेर हो गई. शेफाली खाता खोले बगैर आउट हुईं वहीं स्मृति मंधाना ने 10 रन का योगदान दिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर का लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप शो जारी रहा. मंधाना को 9 रन के निजी स्कोर पर ब्रंट ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. दीप्ति शर्मा को लॉरेन बेल ने खाता तक नहीं खोलने दिया वहीं विकेटकीपर रिचा घोष 4 रन बनाकर आउट हुईं.

दीप्ति ने लगातार गेंदों पर 2 विकेट चटकाए
पूजा वस्त्रकार 6 और श्रेयांका पाटिल 4 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. तितास साधू 2 और साइका इसाक 8 रन बनाकर आउट हुईं. रेणुका सिंह 2 रन पर नाबाद लौटीं. इंग्लैंड की ओर से डीन, बेल, एक्लेस्टोन और ग्लेन ने दो दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसने 19 के कुल स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए. एलिस कॅप्सी ने 25 और नेट शिवर ब्रंट ने 16 रन बनाए. भारत की ओर से रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने दो दो विकेट लिए.

Tags: Harmanpreet kaur, IND vs ENG, India Women vs England Women, Jemimah Rodrigues

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here