Home Sports रिंकू सिंह साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले परेशान, खुद बताई क्या है वजह!

रिंकू सिंह साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले परेशान, खुद बताई क्या है वजह!

0
रिंकू सिंह साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले परेशान, खुद बताई क्या है वजह!

[ad_1]

डरबन. भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के बाद पहले विदेशी दौरे पर मुकाबले के लिए तैयार है. टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के साथ रविवार 10 दिसंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलने उतरेगी. भारत के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह का मानना है कि दक्षिण अफ्रीकी पिचों की अतिरिक्त रफ्तार और उछाल को देखते हुए अतिरिक्त प्रयास और अभ्यास की जरूरत होगी.

टीम इंडिया आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के बाद पहले विदेशी दौरे पर है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को तीनों ही फॉर्मेट में सीरीज खेलनी है. 3 टी20 से दौरे की शुरुआत होगी फिर इतने मैचों की वनडे सीरीज होगी. इस दौरे का अंत टीम इंडिया 2 टेस्ट मैच के साथ करेगी. भारतीय टीम के पहले प्रैक्टिस सेशन के बाद दक्षिण अफ्रीका की पिच के बारे में रिंकू ने कहा ,‘‘ मैंने जब यहां बल्लेबाजी की तो भारतीय विकेटों की तुलना में अधिक उछाल लगा. रफ्तार अधिक है लिहाजा तेज गेंदबाजी के खिलाफ अधिक अभ्यास करना होगा।’’

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 मैच रविवार को खेलेगी. रिंकू पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरेंगे. उन्होंने कहा कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें स्वाभाविक खेल दिखाने के लिए कहा है. उन्होंने बीसीसीआई टीवी से कहा ,‘‘ पहले सत्र का मैने बहुत मजा लिया चूंकि मौसम अच्छा था. राहुल द्रविड़ सर के साथ खेलने का मौका मिलना सुखद अहसास था. उन्होंने मुझे कहा कि अपने अंदाज में बल्लेबाजी करता रहूं और खुद पर भरोसा बनाये रखूं.’’

रिंकू ने कहा कि 2013 से पांचवें छठे नंबर पर खेलते रहने से उन्हें भारत के लिये भी यही जिम्मेदारी निभाने का भरोसा मिला. उन्होंने कहा ,‘‘ मैं 2013 से उत्तर प्रदेश के लिए पांचवें या छठे नंबर पर खेल रहा हूं लिहाजा मुझे इसकी आदत है. चार पांच विकेट गिरने के बाद इस क्रम पर खेलना कठिन होता है लेकिन मुझे खुद पर भरोसा है. मैं जितना संयम के साथ खेलूंगा, उतना ही अच्छा खेल सकूंगा.’’

Tags: India vs South Africa, Rinku Singh

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here