Home Sports WFI Elections: रेसलिंग फेडरेशन के चुनावों की तारीख आई सामने, एक ही दिन में आ जाएगा रिजल्ट

WFI Elections: रेसलिंग फेडरेशन के चुनावों की तारीख आई सामने, एक ही दिन में आ जाएगा रिजल्ट

0
WFI Elections: रेसलिंग फेडरेशन के चुनावों की तारीख आई सामने, एक ही दिन में आ जाएगा रिजल्ट

[ad_1]

Wrestling Federation Elections: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनावों की तारीख सामने आ गई है. एक ही दिन में चुनाव और परिणाम भी आ जाएगा. खेल मंत्रालय ने लोकसभा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) की अध्यक्षता वाले रेसलिंग फेडरेशन को निलंबित कर दिया था, जब कई पहलवानों ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था.

21 दिसंबर को ही रिजल्ट

रिटर्निंग पोलिंग ऑफिसर ने शनिवार को पुष्टि कर दी कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव 21 दिसंबर को होंगे. वोटों की गिनती के बाद उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे. ये फैसला सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक को रद्द करने के बाद आया है. इससे नए डब्ल्यूएफआई गवर्निंग बॉडी के चुनाव की प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त हो गया है. चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची की तैयारी और प्रदर्शन तक के सभी चरण (7 अगस्त को) पूरे हो चुके थे और मतदान, वोटों की गिनती और परिणाम की घोषणा जैसी अलग-अलग गतिविधियां बाकी हैं.’

7 अगस्त को बनाई गई थी मतदाता सूची

निर्वाचन अधिकारी जस्टिस (रिटायर्ड) एम एम कुमार के कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि मतदान, मतगणना और नतीजों की घोषणा एक ही दिन में हो जाएगी. चुनाव के नतीजे पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में लंबित रिट याचिका के नतीजे पर निर्भर होंगे. चुनाव आमसभा की विशेष बैठक के दौरान होंगे और 7 अगस्त को बनाई गई मतदाता सूची के अनुरूप होंगे. बयान में कहा गया, ‘डब्ल्यूएफआई के चुनाव पर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने 11 अगस्त को रोक लगा दी थी जिसकी वजह से 12 अगस्त को चुनाव नहीं हो सके. सुप्रीम कोर्ट ने रोक हटा दी है और अब चुनाव की बाकी प्रक्रिया संशोधित कार्यक्रम के अनुसार उसके आगे से 21 दिसंबर को होंगी.’

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ किए थे प्रदर्शन

भारतीय वुशू महासंघ के प्रमुख भूपेंदर सिंह बाजवा की अगुआई में इस समय आईओए द्वारा गठित तदर्थ समिति डब्ल्यूएफआई के रोजमर्रा के काम का संचालन कर रही है. खेल मंत्रालय ने बृजभूषण शरण सिंह की अध्यक्षता वाले महासंघ को निलंबित कर दिया था. भारत के शीर्ष पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया था. (एजेंसी से इनपुट)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here