Home Sports WPL 2024 Auction: यूपी की अर्चना और निशु चौधरी पर होगी पैसों की बरसात! सभी टीमें लगाएंगी बड़ा दांव

WPL 2024 Auction: यूपी की अर्चना और निशु चौधरी पर होगी पैसों की बरसात! सभी टीमें लगाएंगी बड़ा दांव

0
WPL 2024 Auction: यूपी की अर्चना और निशु चौधरी पर होगी पैसों की बरसात! सभी टीमें लगाएंगी बड़ा दांव

[ad_1]

अखंड प्रताप सिंह/कानपुर: आईपीएल की तर्ज पर महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए वूमेन प्रीमियर लीग (WPL 2024) का दूसरा संस्करण आयोजित होने जा रहा है. जिसको लेकर खिलाड़ियों की बोली 9 दिसंबर को मुंबई में लगेगी. इस ऑक्शन के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. हर बार की तरह इस बार भी ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश होने वाली है. इस बार हर फ्रेंचाइजी और टीम के कोचिंग स्टाफ की नजर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर जरूर होगी. इसके लिए कुल 165 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. कानपुर में क्रिकेट खेलने वाली दो क्रिकेटर भी इस ऑक्शन में शामिल हुई हैं.

उन्नाव की रहने वाली अर्चना कुमारी और सहारनपुर की रहने वाली निशु चौधरी कानपुर के ग्रीन पार्क में ही क्रिकेट खेलती हैं. दोनों खिलाड़ी इस बार वूमेन प्रीमियर लीग के ऑक्शन में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. दोनों पर 10 लाख रुपए का बेस प्राइस रखा गया है. अब देखने वाली बात यह होगी कौन सी टीम इन दोनों पर भरोसा जताती है.ऑक्शन लिस्ट में रजिस्टर्ड 165 खिलाड़ियों में से 104 खिलाड़ी भारतीय और 61 खिलाड़ी विदेशी हैं.

अंडर-19 वर्ल्ड कप में अर्चना ने दिलाई थी जीत
कानपुर में रहकर क्रिकेट सिखाने वाली और उन्नाव की रहने वाली अर्चना कुमारी ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक अलग पहचान बनाई थी. उन्होंने फाइनल मैच में भी अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय महिला टीम को जीत दिलाई थी. वह ऑल राउंडर है और स्पिन गेंदबाजी करने में माहिर है और उनकी स्पिन के आगे बड़े-बड़े बैटर टिक नहीं पाते हैं.

सीनियर क्रिकेटरों में शुमार है निशु चौधरी
मूलत सहारनपुर के रहने वाली निशु चौधरी बीते 12 सालों से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में क्रिकेट खेल रही है. वह सीनियर महिला खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं. वह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत की ओर से खेल चुकी हैं. वो उत्तर प्रदेश महिला रणजी टीम की कप्तान भी रह चुकी है. निशु एक बेहतरीन बैटर है और वह तेज गेंदबाजी भी करती हैं. अपने ऑल राउंडर प्रदर्शन की वजह से इस बार वूमेन प्रीमियर लीग में शामिल होने की लाइन में काफी आगे हैं.

Tags: Cricket, Local18

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here