Home Sports WPL Auction: 22 साल की एनाबेल सदरलैंड बनीं सबसे महंगी प्लेयर, ऑक्शन में बरसे करोड़ों रुपये

WPL Auction: 22 साल की एनाबेल सदरलैंड बनीं सबसे महंगी प्लेयर, ऑक्शन में बरसे करोड़ों रुपये

0
WPL Auction: 22 साल की एनाबेल सदरलैंड बनीं सबसे महंगी प्लेयर, ऑक्शन में बरसे करोड़ों रुपये

[ad_1]

Annabel Sutherland, WPL 2024 Auction : महिला प्रीमियर लीग (WPL) के अगले सीजन के लिए हुए ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया की 22 साल की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड (Annabel Sutherland) की किस्मत खुल गई. मुंबई में डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में शनिवार को उन पर करोड़ों रुपये बरसे और सबसे बड़ी बोली लगी. एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में टीम में शामिल किया.

नीलामी में सबसे महंगी

एनाबेल सदरलैंड 2 करोड़ की भारी कीमत पर दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल हुईं. वह महिला प्रीमियर लीग (WPL-2024) की इस नीलामी में बिकने वाली सबसे अधिक कीमत वाली खिलाड़ी बन गईं. दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कड़ी जंग के बाद आखिरकार कैपिटल्स ने ही बोली की जंग जीत ली.

बिग बैश लीग में मचाया धमाल

दिल्ली कैपिटल्स ने सदरलैंड के लिए पूरी ताकत झोंक दी. कैपिटल्स को एक स्टार बल्लेबाज की सख्त जरूरत थी और 2 करोड़ रुपये देने के बाद उन्हें सदरलैंड के रूप में बेशकीमती बैटर मिल गई. महज 22 साल की होने के बावजूद वह पहले से ही एक स्थापित स्टार हैं. महिला बिग बैश लीग में उन्होंने 90 मैचों में 1187 रन बनाने के अलावा 82 विकेट लिए हैं. एनाबेल ने अभी तक 22 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिनमें 97 रन बनाने के साथ 10 विकेट लिए हैं. 

पिछली ऑक्शन में मिले थे 70 लाख 

पिछले साल एनाबेल सदरलैंड को गुजरात जायंट्स ने 70 लाख रुपये में खरीदा था. बाद में उन्हें रिलीज कर दिया गया. एनाबेल ने फिर खुद को ऑक्शन के लिए उपलब्ध कराया. एनाबेल के पिता जेम्स सदरलैंड ने इस पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि फैंस इसे पसंद करेंगे और ये ज्यादा लड़कियों को क्रिकेट खेलने और इस खेल से प्यार करने के लिए प्रेरित करेगा.’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here