[ad_1]
हाइलाइट्स
बिग बैश लीग का आगाज 7 दिसंबर को हुआ था.
बिग बैश लीग का चौथा मुकाबला हुआ रद्द.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (BBL) का आगाज 7 दिसंबर से हो चुका है. चौथे मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉरचर्स की टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने उतरी. इस मुकाबले में पहल बारिश ने खलल डाला, इसके बाद पिच ने बाकी कसर पूरी कर दी. पिच में खतरनाक उछाल देखने को मिली. जिसके बाद बल्लेबाज ने अपने हाथ खड़े कर दिए. बाउंस देख विकेटकीपिंग कर रहे साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी क्विंटन डि कॉक भी हैरान नजर आए.
दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले में कुल 6.5 ओवर्स का खेल हुआ. स्कॉचर्स ने महज 30 रन पर अपने 2 विकेट खो दिए थे. जिसके बाद सारी जिम्मेदारी जोश इंग्लिस और आरोन हार्डी पर आ चुकी थी. स्ट्राइक पर इंग्लिस ने 7 गेंदो का सामना किया. 5वीं गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक के हाथों में गई. जिसके बाद माइक में इंग्लिस को कहते सुना जा सकता है, ‘यह एक मजाक है.’ घातक पिच के बारे में कमेंटेटर्स भी चर्चा करते नजर आए.
अपडेट जारी है..
.
Tags: BBL, Big bash league, Quinton de Kock
FIRST PUBLISHED : December 10, 2023, 15:13 IST
[ad_2]
Source link