Home Sports पाकिस्तान ने लिया विश्व कप हार का बदला, भारत को दी करारी मात

पाकिस्तान ने लिया विश्व कप हार का बदला, भारत को दी करारी मात

0
पाकिस्तान ने लिया विश्व कप हार का बदला, भारत को दी करारी मात

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम से मिली हार का बदला लिया है. सीनियर टीम को भारत में मिली करारी शिकस्त का हिसाब जूनियर टीम ने अंडर 19 एशिया कप में चुकता किया. रविवार को खेले गए मुकाबले में पाक टीम ने भारत के खिलाफ 8 विकेट की एकतरफा जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम जीशान की घातक गेंदबाजी के आगे 9 विकेट पर 259 रन ही बना पाई थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए अजान आविश के शतक के दम पर पाकिस्तान ने 47 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल किया.

भारतीय क्रिकेट टीम को अंडर 19 एशिया कप के अपने दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. रविवार 10 दिसंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को बड़ी हार मिली. टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान साद बेग ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. भारत की तरफ से कप्तान उदय सहारन, आदर्श सिंह और सचिन धास ने अर्धशतकीय पारी खेलकर स्कोर 259 रन तक पहुंचाया.

जीशान की घातक गेंदबाजी, अजान का शतक

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद जीशान ने लगातार दूसरे मैच में घातक गेंदबाजी कर टीम के लिए विकटें चटकाई. भारत के खिलाफ इस गेंदबाज ने 10 ओवर में 46 रन खर्च करते हुए 4 अहम सफलता हासिल की. टीम इंडिया को सस्ते में समेटने के बाद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अजान अवाइस ने नाबाद शतकीय पारी खेल पाकिस्तान को आसान जीत दिलाई. 130 बॉल पर उन्होंने 10 चौके जमाते हुए 105 रन की पारी खेली. शाहजेब खान ने 63 रन की पारी खेली जबकि कप्तान साद के बल्ले से नाबाद 68 रन निकले.

Tags: India Vs Pakistan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here