Home Sports हार्दिक पंड्या की वापसी पर बड़ा अपडेट, रोहित की कप्तानी की भी तस्वीरें साफ! देखें क्या बोले BCCI सचिव?

हार्दिक पंड्या की वापसी पर बड़ा अपडेट, रोहित की कप्तानी की भी तस्वीरें साफ! देखें क्या बोले BCCI सचिव?

0
हार्दिक पंड्या की वापसी पर बड़ा अपडेट, रोहित की कप्तानी की भी तस्वीरें साफ! देखें क्या बोले BCCI सचिव?

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आगाज 10 दिसंबर से होगा.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 4-1 से मात दी थी.

नई दिल्ली. दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर्स में से एक टीम इंडिया के अहम ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो गए. भारतीय टीम के लिए हार्दिक एक अहम खिलाड़ी ही नहीं बल्कि टी20 में टीम के कप्तान भी हैं. लेकिन आगामी टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी के लिए रोहित शर्मा पर कयास लगाए जा रहे हैं. हिटमैन ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद छोटे प्रारूप कप्तानी नहीं की है. लेकिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कैप्टैंसी को लेकर क्या प्लान है और हार्दिक पंड्या कब वापसी कर सकते हैं, इन दोनों सवालों के उत्तर बीसीसीआई (Jay Shah) के सचिव जय शाह ने दे दिए हैं.

वुमेन प्रीमियर लीग के ऑक्शन के चलते 9 दिसंबर को माहौल गर्म रहा. इस दौरान जय शाह ने मेंस क्रिकेट टीम के बारे में भी अपने विचार सामने रखे. उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कहा, ‘अभी स्पष्टता की क्या आवश्यकता है? टी20 वर्ल्ड कप जून में शुरू हो रहा है, हमारे पास उससे पहले आईपीएल है और अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज है. हम दैनिक आधार पर इसकी निगरानी कर रहे हैं. वह एनसीए में ही है और काफी मेहनत कर रहे हैं. जैसे ही वह फिट होंगे हम आपको उचित समय पर बता देंगे. अफगानिस्तान श्रृंखला से पहले भी फिट हो सकते हैं.’

सूर्या की कप्तानी में होगा टी20 सीरीज का आगाज

टीम इंडिया टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंच चुकी है. टी20 सीरीज का आगाज 10 दिसंबर से हो जाएगा. इस सीरीज में टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में रहेगी. स्काई एंड कंपनी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 4-1 से करारी शिकस्त दी. अब देखना दिलचस्प होगा सूर्या साउथ अफ्रीका को उसके घर में मात देने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं.

9 साल छोटी हैं इस क्रिकेटर की वाइफ, शादी के लिए बदला था धर्म, खूबसूरती में ऐक्ट्रेस को देती हैं मात

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर.

Tags: BCCI, Hardik Pandya, Ind vs sa, Jay Shah, Rohit sharma, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here