Home Sports 9 साल छोटी हैं इस क्रिकेटर की वाइफ, शादी के लिए बदल लिया था धर्म

9 साल छोटी हैं इस क्रिकेटर की वाइफ, शादी के लिए बदल लिया था धर्म

0
9 साल छोटी हैं इस क्रिकेटर की वाइफ, शादी के लिए बदल लिया था धर्म

[ad_1]

हाइलाइट्स

उस्मान ख्वाजा और रचेल ने साल 2018 में इस्लाम रीति रिवाज से शादी की
रचेल शादी से पहले कैथोलिक क्रिस्चियन थीं

नई दिल्ली. पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपन करते हैं. ख्वाजा का जन्म पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुआ था. लेफ्ट हैंड इस बैटर ने हाल में कहा था कि बेशक वह पाकिस्तान के लिए क्रिकेट नहीं खेलते लेकिन अपने जन्म स्थान वाले देश से उन्हें बहुत प्यार है. ख्वाजा बेहद कम उम्र में ऑस्ट्रेलिया चले गए थे. उन्होंने साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. मौजूदा समय में वह रेड बॉल क्रिकेट के शानदार बल्लेबाजों में शुमार हैं. ख्वाजा की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है. उन्होंने अपने से 9 साल छोटी उम्र की लड़की से शादी की है जिसने पाकिस्तानी मूल के इस क्रिकेटर से ब्याह रचाने के लिए अपना धर्म बदल लिया था.

उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) इस समय पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने की तैयारी कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान (AUS vs PAK) के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 14 दिसंबर को पर्थ के वाका स्टेडियम में खेला जाएगा. ख्वाजा की पत्नी का नाम रेचल मैक्लेलेन है. ख्वाजा और रेचल ने साल 2016 में सगाई की थी. सगाई के 2 साल बाद यानी साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली. शादी से पहले रेचल कैथोलिक क्रिश्चियन थीं. हालांकि शादी के लिए उन्होंने इस्लाम अपनाया. दोनों की शादी इस्लामिक रीति रिवाज से हुई.

IND vs SA, 1st T20I Dream11: गिल- जडेजा को बनाएं कप्तान और उप कप्तान, अपनी ड्रीम इलेवन में चुन सकते हैं ये खिलाड़ी

IND vs SA 1st T20I Pitch Report: डरबन में किसका बजेगा डंका, बल्लेबाज करेंगे राज या गेंदबाजों की होगी चांदी, जानिए रिपोर्ट कार्ड

‘रेचल बिना किसी दबाव को धर्मांतरित हुई थीं’
रेचल (Rachel McLellan) बेहद खूबसूरत हैं. वह अपनी खूबसूरती से हॉलीवुड अभिनेत्रियों को मात देती हैं. रेचल अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में रहती हैं. ख्वाजा की उम्र 36 साल है जबकि रेचल 27 साल की हैं. रेचल सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर रचेल के 114K फॉलोअर्स हैं. उस्मान ख्वाजा और रचेल की दो बेटियां हैं. ख्वाजा और रचेल की पहली मुलाकात सिडनी में हुई थी. धर्म बदलने को लेकर उस्मान ख्वाजा ने कहा था कि रचेल ने बिना किसी दबाव के धर्मांतरित हुई थीं. ख्वाजा का कहना था कि रचेल ने अपने पसंद से इस्लाम कुबूल किया था.

21वें बर्थडे पर ख्वाजा ने रचेल को किया था प्रपोज
उस्मान ख्वाजा ने अपने 21वें बथर्ड के मौके पर साल 2016 में रेचल को प्रपोज किया था. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने घुड़सवारी के दौरान न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में रचेल के सामने अपने प्यार का इजहार किया था. उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलियाई टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं लेकिन मुश्किल समय में उनकी पत्नी हमेशा उनके साथ खड़ी रहती हैं. चार साल की उम्र में ख्वाजा की फैमिली इस्लामाबाद से न्यू साउथ वेल्स आ गई थी.

Tags: Australia, Usman khawaja

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here