[ad_1]

हादसे के बाद…
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बरेली-नैनीताल हाईवे पर डभौरा गांव के पास तेज रफ्तार कार डंपर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार के अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। आशंका है कि कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।
बताया जाता है कि कार में पांच-छह लोग सवार थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया तब जाकर आग बुझाई जा सकी है। कार में सवार लोग कहां के रहने वाले थे और कहां जा रहे थे। इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना से संबंधित अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
[ad_2]
Source link