Home Breaking News EAM: एस जयशंकर बोले- चीन के साथ सीमा विवाद का हमने मजबूती से जवाब दिया, हमारे लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि

EAM: एस जयशंकर बोले- चीन के साथ सीमा विवाद का हमने मजबूती से जवाब दिया, हमारे लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि

0
EAM: एस जयशंकर बोले- चीन के साथ सीमा विवाद का हमने मजबूती से जवाब दिया, हमारे लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि

[ad_1]

EAM Jaishankar says India responded to challenge at northern border very resolutely

विदेश मंत्री जयशंकर
– फोटो : ANI

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



भारत और चीन के बीच लंबे अरसे से सीमा विवाद जारी है। सीमा विवाद के कारण दोनों देशों के बीच कई बार संघर्ष भी हो चुके हैं। इस बीच विदेश मंत्री का कहना है कि उत्तर सीमाओं पर कठिन चुनौतियां हैं। हमने मजबूती के साथ इसका जवाब दिया है।   

हमें सीमाओं के मामले में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को बताया कि कैसे नरेंद्र मोदी सरकार आत्मविश्वास के साथ एक के बाद एक फैसले लेती है, फिर चाहे वह कितना भी कठिन और मुश्किल क्यों न हो। उन्होंने कहा कि यह हमारी सीमा पर भी हो सकता है। हमें सीमाओं के मामले में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हम अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए तैनात हैं। भारतीय और चीनी सैनिक पूर्वी लद्दाख में तीन वर्षों से अधिक समय से तैनात हैं। वे टकराव की स्थिति में हैं। हमने राजनयिक और सैन्य वार्ताओं के बाद कई क्षेत्रों से अब सैनिकों को वापस बुला लिया है। हमने वैश्विक संकट कोविड के दौरान भी भारत की संकल्प शक्ति देखी।

आतंकवाद के कारण हमसे अधिक कोई समाज आहत नहीं

जयशंकर ने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक जागरुकता पैदा की। पूरी दुनिया इसे लेकर हैरान है लेकिन हम वहीं करते हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक है फिर चाहे वह कितना भी कठिन क्यों न हो। आतंकवाद के मामले में हमसे अधिक कोई भी समाज आहत नहीं है। हम कच्चे तेल की खरीद में राष्ट्रीय हितों से प्रेरित था। यूक्रेन संघर्ष के दौरान पश्चिमी देशों के दबाव के बाद भी भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीदी जारी रखी। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि दुनिया हमें विकास के मजबूत क्षेत्र के रूप में देखती है। हमने अब तक कई बड़े फैसले लिए हैं। हम अब भी कड़े फैसले लेने के लिए तैयार हैं। हमें अब भी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here