Home Sports Gautam Gambhir: आशीष नेहरा ने गौतम गंभीर को खिला दी ऐसी चीज, जानकर दिमाग जाएगा भन्‍ना

Gautam Gambhir: आशीष नेहरा ने गौतम गंभीर को खिला दी ऐसी चीज, जानकर दिमाग जाएगा भन्‍ना

0
Gautam Gambhir: आशीष नेहरा ने गौतम गंभीर को खिला दी ऐसी चीज, जानकर दिमाग जाएगा भन्‍ना

[ad_1]

Nehra fed duck to Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम को 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने हाल ही में याद किया कि कैसे उन्होंने 2014 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन की खराब शुरुआत की थी. तत्कालीन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान को टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार तीन बार ‘डक’ आउट होना पड़ा था. इससे जुड़ा उन्होंने एक इंटरेस्टिंग किस्सा भी सुनाया और बताया कि आशीष नेहरा ने उन्हें बत्तख खिलाया था. आइए आपको बताते गंभीर ने क्या कुछ कहा…

नेहरा ने खिलाई बत्तख…

गंभीर ने एक फनी वाकये को याद करते हुए बताया कि जब मैंने तीन ‘डक्स’ बनाए तो इसके बाद मुझे आशीष नेहरा ने बत्तख खान के लिए कहा. गंभीर ने ANI पॉडकास्ट में कहा, ‘यह एक फनी वाकया है, जब मैंने तीन डक्स बनाया तो उसके बाद हमारा मैच चेन्नई या किसी टीम से था तो आशीष नेहरा भी उसी होटल में थे. हम टीम होटल में ही डिनर करने नीचे पहुंचे, जहां चार-पांच डेली के लड़के साथ में डिनर कर रहे थे. हम ऐसी ही बैठे हुए तो नेहरा ने डक(बत्तख) आर्डर किया. किसी ने कुछ आर्डर किया, किसी ने कुछ आर्डर किया, लेकिन उन्होंने(नेहरा) डक आर्डर किया. नेहरा ने मुझे कहा खा ले तो मैंने कहा नहीं यार मैं नहीं खाता. इसके बाद नेहरा बोलता है कि यहां खा ले नहीं तो कल बन सकती है.’

अगले मैच में बना 1 रन

गंभीर ने इस वाकये के बारे में आगे बताते हुए कहा, ‘नेहरा के डक ऑफर करने के बाद में काफी सोच में पड़ गया कि यार मैं खाता हूं नहीं. मैंने सोचा चलो यार टेस्ट कर लेता हूं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘अगले दिन मैच में 1 ही रन बना, कम से कम डक नहीं बनी. इसके बाद नेहरा ने मुझे मेसेज किया और लिखा कि देखा मैंने कहा था न कि कम से कम तू टेस्ट कर ले डक तो नहीं बनेगी.’ 

केकेआर मेंटोर के रूप में टीम से जुड़ने पर कही ये बात 

बता दें कि गौतम गंभीर को 2024 में आईपीएल से पहले केकेआर टीम का मेंटोर नियुक्त किया गया है. कोलकाता के लिए खेलने वाले इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ अपने इमोशनल कनेक्शन के चलते इसे स्वीकार किया है. गंभीर ने बताया, ‘यह बहुत ही इमोशनल फैसला था. यह एक कठिन निर्णय भी था, क्योंकि लखनऊ के साथ मेरी कुछ बहुत अच्छी यादें थीं, लेकिन केकेआर में वापस जाना कुछ ऐसा था जो बहुत इमोशनल था. 2011 से 2017 तक एक फ्रेंचाइजी से जुड़े रहने पर बहुत सारी भावनाएं शामिल थीं. 7 साल के उस सफर में जिस तरह उन्होंने प्यार दिखाया वह शानदार था.’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here