[ad_1]
India vs Pakistan, U-19 Asia Cup : भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में रविवार को खेले गए अंडर-19 एशिया कप के मुकाबले में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 259 रन बनाए जिसके बाद पाकिस्तान ने 47 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. पाकिस्तान के लिए अजान अवैस ने 105 रनों की नाबाद पारी खेली और जीत में अहम योगदान दिया. उन्होंने 130 गेंदों पर 10 चौके जड़े. भारतीय गेंदबाजों ने निराश किया.
भारत के लिए चमके आदर्श, उदय और सचिन
भारत के लिए 18 वर्षीय ओपनर आदर्श सिंह (Adarsh Singh), कप्तान उदय सहारन (Uday Saharan) और सचिन दास (Sachin Dhas) ने बल्ले से दम दिखाया. आदर्श ने 81 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 62 रन जोड़े. आदर्श ने कप्तान उदय सहारन (60) के साथ तीसरे विकेट के लिए 93 रन जोड़े. उदय ने 98 गेंदों का सामना किया और 5 चौके की मदद से 60 रन जोड़े. राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले उदय सहारन को उबेद शाह ने पवेलियन भेजा. वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी को उतरे और जब आउट हुए तो टीम का स्कोर 200 पार हो चुका था.
फिर 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सचिन दास ने टीम को मजबूती दी. उन्होंने तेजी से रन बटोरे और 58 रन का योगदान दिया. कमाल देखिए कि टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के भी सचिन ने लगाए. सचिन दास ने 42 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के जड़े. टीम के लिए 5 बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू पाए. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद जीशान ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया. उन्होंने 10 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट लिए. मीडियम पेसर जीशान ने रुद्र पटेल, मुशीर खान, सचिन दास और राज लिम्बानी को पवेलियन भेजा.
[ad_2]
Source link