Home Sports Legends League Cricket 2023 Final: मणिपाल टाइगर्स टीम बनी LLC 2023 की चैंपियन, हैदराबाद को हराकर खिताब पर किया कब्जा

Legends League Cricket 2023 Final: मणिपाल टाइगर्स टीम बनी LLC 2023 की चैंपियन, हैदराबाद को हराकर खिताब पर किया कब्जा

0
Legends League Cricket 2023 Final: मणिपाल टाइगर्स टीम बनी LLC 2023 की चैंपियन, हैदराबाद को हराकर खिताब पर किया कब्जा

[ad_1]

Legends League Cricket 2023 Winner: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के रोमांचक फाइनल मैच में मणिपाल टाइगर्स अर्बनराइजर्स हैदराबाद पर भारी पड़े. हरभजन सिंह की टीम ने सुरेश रैना की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया. टॉस जीतकर हरभजन सिंह ने गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए रैना की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए हरभजन सिंह की टीम 19 ओवर में 193 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत गई.

असेला गुणारत्ने ने खेली मैच विनिंग पारी

टाइगर्स टीम के लिए मैच विनर रहे असेला गुणारत्ने जिन्होंने 29 गेंदों में 5 ताबड़तोड़ छक्के जड़ते हुए 51 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. उनकी इस नाबाद पारी के दम पर टीम चैंपियन बनने में कामयाब रही. इस पारी के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. इससे पहले रोबिन उथप्पा और चाडविक वाल्टन ने टीम को तेज ओपनिंग शुरुआत दिलाई थी. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 71 रन की पार्टनरशिप हुई. रोबिन उथप्पा ने 27 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 रन बनाए. वहीं, चाडविक 17 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए. एंजेलो परेरा ने 23 गेंदों में 30 रन बनाए. थिसारा परेरा ने 13 गेंदों में तेज 25 रन बनाए. कॉलिन डि ग्रैंडहोम 8 रन बनाकर नाबाद रहे. हैदराबाद की तरह से स्टुअर्ट बिन्नी सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 3 विकेट लिए. इनके अलावा जेरोम टेलर और शादाब जकाती को 1-1 विकेट मिला.

रिकी क्लार्क-गुरकीरत की मेहनत पर फिर पानी

अर्बनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज रिकी क्लार्क और गुरकीरत सिंह की अर्धशतकीय पारियों पर पानी फिर गया. दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट लिए 122 रनों की बेहद जरूरी और बड़ी साझेदारी की. क्लार्क ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए 80 रन बनाए. वहीं, गुरकीरत सिंह ने 36 गेंदों में 64 रनों की आतिशी पारी खेली. उनके बल्ले से 8 चौके और 2 छक्के निकले. इन दोनों बल्लेबाजों के दम पर अर्बनराइजर्स हैदराबाद की टीम 187 रन बना सकी, लेकिन यह रन खिताब जीतने के लिए काफी नहीं थे.

खाता भी नहीं खोल सके मार्टिन गप्टिल

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज और अर्बनराइजर्स के लिए खेल रहे मार्टिन गप्टिल इस मैच में खाता खोल पाने में भी कामयाब नहीं हो सके. उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया, लेकिन बल्ले से कोई रन नहीं निकला. उनका विकेट पंक सिंह ने लिया. इस मैच में पंकज के नाम दो विकेट आए. खतरनाक बल्लेबाज कर रहे गुरकीरत को भी उन्होंने ही पवेलियन का रास्ता दिखाया. मिचेल मैक्लेनघन और थिसारा परेरा को 1-1 विकेट मिला.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here