Home Breaking News Mamata Banerjee: ‘PM के मुफ्त राशन के वादे को भूल जाएगी BJP’; लोकसभा चुनाव 2024 पर बोलीं पश्चिम बंगाल की सीएम

Mamata Banerjee: ‘PM के मुफ्त राशन के वादे को भूल जाएगी BJP’; लोकसभा चुनाव 2024 पर बोलीं पश्चिम बंगाल की सीएम

0
Mamata Banerjee: ‘PM के मुफ्त राशन के वादे को भूल जाएगी BJP’; लोकसभा चुनाव 2024 पर बोलीं पश्चिम बंगाल की सीएम

[ad_1]

Mamata Banerjee BJP Forget PM Free Ration Scheme after 2024 Election Victory

जेपी नड्डा, ममता बनर्जी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए सियासत करने का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गरीबों को लाभ वाली योजना बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, अगर भाजपा अगले साल लोकसभा चुनाव जीत जाती है, तो पार्टी मुफ्त राशन योजना को पांच साल तक बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे को भुला देगी। बता दें कि पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली में इस योजना का जिक्र करते हुए दावा किया था कि इससे लगभग 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा।

बता दें कि पीएम मोदी ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुफ्त राशन योजना पर छत्तीसगढ़ की रैली में टिप्पणी की थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि मुफ्त राशन वितरण दिसंबर, 2023 से आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा था कि योजना पांच साल और जारी रखी जाएगी। इससे लगभग 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा।

बता दें कि केंद्र सरकार की इस योजना के तहत देशभर में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गेहूं-चावल जैसे अनाज दिए जाते हैं। भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए इस योजना का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी जिले में बयान दिया। सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा, दार्जिलिंग पहाड़ियों में बंद पड़े पांच चाय बागानों को फिर से खोलने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने में भाजपा पूरी तरह ‘विफल’ रही है। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here