Home Breaking News UP: नमाज पढ़ते समय 35 साल के युवा व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत, बड़े भाई की भी दिल का दौरा पड़ने से गई थी जान

UP: नमाज पढ़ते समय 35 साल के युवा व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत, बड़े भाई की भी दिल का दौरा पड़ने से गई थी जान

0
UP: नमाज पढ़ते समय 35 साल के युवा व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत, बड़े भाई की भी दिल का दौरा पड़ने से गई थी जान

[ad_1]

35 year old young businessman dies of heart attack while offering Namaz in Amroha

युवा व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी के अमरोहा जिले में घर में नमाज पढ़ने के दौरान हार्ट अटैक से युवा व्यापारी नवेद असगर (35) की मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत पर नवेद को चिकित्सक के पास लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

लकड़ा मोहल्ला निवासी नवेद असगर नकवी कपड़ा व्यापारी होने के साथ दैनिक रेल यात्री समिति के जिलाध्यक्ष भी थे। शुक्रवार की शाम वह अपने घर की छत पर नमाज पढ़ रहे थे। इस दौरान सीने में दर्द उठा। 

कराहने की आवाज पर पत्नी फरहा व परिजन छत पर पहुंचे। सहारे से नीचे उतारकर उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए लेकिन जान बचाने में कामयाबी नहीं मिली। नवेद के बड़े भाई की भी दो साल पहले दिल का दौरा पड़ने से जान गई थी।

युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले

बुजुर्ग ही नहीं, अब युवा भी दिल की बीमारी में चपेट में तेजी से आ रहे हैं। देशभर में जहां कई हस्तियों समेत अन्य कम उम्र लोगों की हार्ट अटैक से मौत के मामले सामने आए, वहीं अमरोहा जिले में भी ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here