Home Breaking News Weather News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार, 12 साल बाद 10 दिसंबर रहा सबसे ठंडा; 16 तारीख से होगा यह बदलाव

Weather News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार, 12 साल बाद 10 दिसंबर रहा सबसे ठंडा; 16 तारीख से होगा यह बदलाव

0
Weather News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार, 12 साल बाद 10 दिसंबर रहा सबसे ठंडा; 16 तारीख से होगा यह बदलाव

[ad_1]

Delhi NCR Weather News Sunday was coldest day of season

दिल्ली में सर्दी का सितम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पर्वतीय क्षेत्रों से चल रही बर्फीली हवा से दिल्ली-एनसीआर का पारा लुढ़क गया। रविवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इस दौरान दिन के समय तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं 10 दिसंबर की बात करें तो 12 साल बाद सबसे ठंडा दिन रहा है। इससे पहले 10 दिसंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान साल 2011 में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में रात में पारा लुढ़केगा। साथ ही दिन में भी तापमान में गिरावट हो सकती है, लेकिन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के बाद पर्वतीय क्षेत्रों पर अच्छी बारिश व बर्फबारी हो सकती है जिससे मैदानी क्षेत्रों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। ऐसे में अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में 20 दिसंबर के बाद से दिन में कंपकंपी महसूस हो सकती है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here