Home Sports रिंकू सिंह के लिए कौन सा नंबर है बेस्ट? पूर्व क्रिकेटर ने दी सलाह, तारीफों के बांधे पुल

रिंकू सिंह के लिए कौन सा नंबर है बेस्ट? पूर्व क्रिकेटर ने दी सलाह, तारीफों के बांधे पुल

0
रिंकू सिंह के लिए कौन सा नंबर है बेस्ट? पूर्व क्रिकेटर ने दी सलाह, तारीफों के बांधे पुल

[ad_1]

हाइलाइट्स

रिंकू सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बैटिंग की.
रिंकू सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बैटिंग की.

नई दिल्ली. रिंकू सिंह (Rinku Singh), टीम इंडिया का वो युवा खिलाड़ी जिसने महज 10 महीनों में करियर की काया ही पलट दी. ये वो खिलाड़ी है जिसे 11 महीने पहले चुनिंदा लोग जानते थे. लेकिन अब रिंकू एक स्टार हैं. आईपीएल 2023 में रातों-रात फेमस हुए रिंकू ने अगस्त में आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के लिए अपना टी20 डेब्यू किया. जिसके बाद उस अंदाज से बैटिंग की जिसे देख हर कोई उनका दीवाना बन चुका है. लेकिन कई फैंस सोचते होंगे कि यदि रिंकू थोड़ा जल्दी बैटिंग करने आएं तो वह बड़ी पारी खेल सकते हैं. ऐसे सवाल पर पूर्व क्रिकेटर जैक कैलिस ने विराम लगा दिया है. रिंकू सिंह के लिए कौन सा नंबर बेस्ट है कैलिस ने साफ कर दिया है.

जैक कैलिस ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत में कहा, ‘वह एक क्लास खिलाड़ी है. आप जानते हैं, जैसा कि हमने पिछले कुछ महीनों में देखा है, उसने भारत के लिए क्या किया है. शानदार तरीके से फिनिश किया है. यह सिर्फ मूर्खतापूर्ण क्रिकेट नहीं है, वह वास्तव में अच्छे शॉट खेलता है जब आवश्यकता होती है. वह अटैक कर सकता है जब उसे पारी के अंत में ऐसा करने की जरूरत होती है. पारी को समाप्त करने लिए वह अच्छा ऑप्शन है. जब कोई सफल नहीं होता तो आप जानते हैं कि आपके पास कोई है जो यह कर सकता है. इसलिए मेरे मुताबिक, रिंकू को छठे नंबर पर ही रहना चाहिए और उन्हें उचित अवसर दिया जाए.’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की धांसू बैटिंग

रिंकू सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आतिशी पारियों को अंजाम दिया. उन्होंने 5 मैच की चार पारियों में 22 नाबाद, 31 नाबाद, 46 और 6 रन की आतिशी पारियों को अंजाम दिया. इससे पहले उन्होंने सैय्यत मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी बैटिंग का कमाल दिखाया था. रिंकू ने 5 मैच में 3 नाबाद पारियां खेली थी, जिसमें दो फिफ्टी भी शामिल थी.

IND vs SA 2nd T20: पहला मैच बारिश में धुला, दूसरे पर भी छाए बादल, देखें कैसा रहेगा मौसम?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिंकू सिंह टी20 सीरीज का हिस्सा हैं. लेकिन उनके लिए एक और मौका इंतजार कर रहा है. इस दौरे पर उन्हें वनडे स्क्वाड में भी शामिल किया गया है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. अब देखना होगा आने वाले मुकाबलों में रिंकू विदेश में अपना डंका बजाते हैं या नहीं.

Tags: Ind vs sa, Rinku Singh, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here