[ad_1]
हाइलाइट्स
चहल ने 10 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट लिए
क्वार्टर फाइनल में चार विकेट से जीता हरियाणा
बंगाल के शाहबाज और हरियाणा के अंकित ने शतक ठोके
नई दिल्ली. वर्ल्डकप 2023 की भारतीय टीम में नहीं चुने जाने की ‘टीस’लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)के मन में अभी भी है. वर्ल्डकप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी उन्हें नहीं चुना गया था. इस उपेक्षा से ‘युजी चहल’ निराश जरूर हैं लेकिन वे घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सिलेक्टर के ‘उन फैसलों’ को गलत साबित कर रहे हैं.विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को बंगाल के खिलाफ (Bengal vs Haryana) चहल ने 10 ओवर में 37 रन देकर चार विकेट लिए और हरियाणा की 4 विकेट की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस जीत के साथ हरियाणा टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. चहल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया. मैच में बंगाल की ओर से शाहबाज अहमद और हरियाणा की ओर से अंकित कुमार ने शतक जमाया.
गौरतलब है कि टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंची भारत की टी20 टीम में भी चहल को स्थान नहीं दिया गया है.हालांकि वनडे के लिए घोषित टीम में उनका नाम शामिल है.
‘भीमकाय’ विकेटकीपर आजम ने नेशनल टी20 कप फाइनल में पकड़ा करिश्माई कैच, VIDEO
राजकोट में खेले गए क्वार्टर फाइनल में बंगाल की टीम शाहबाज़ अहमद के शतक (100 रन) के बावजूद 50 ओवर में 225 रन ही बना सकी.पारी की आखिरी गेंद पर टीम का 10वां विकेट गिरा.चहल ने विपक्षी टीम के अनुस्तुप मजूमदार, रित्विक रॉयचौधरी, प्रदीप्त प्रमाणिक और मोहम्मद कैफ को पवेलियन लौटाया. वे टीम के सबसे सफल बॉलर रहे जबकि सुमित कुमार व राहुल तेवतिया ने दो-दो विकेट लिए.
गौतम गंभीर ने बताया, क्यों गलत साबित हुआ बाबर को लेकर उनका अनुमान?
जवाब में हरियाणा ने अंकित कुमार के 102 रन (102 गेंदें, 12 चौके और तीन छक्के) की मदद से टारगेट 45.1 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया.ओपनर अंकित के अलावा अशोक मनेरिया ने 39 व निशांत संधू ने 27 रनों का योगदान दिया. राहुल तेवतिया ने 21 और सुमित कुमार ने 10 रन पर नाबाद रहते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया. बंगाल के लिए मोहम्मद कैफ और प्रदीप्त प्रमाणिक ने दो-दो विकेट लिए.
.
Tags: Vijay hazare trophy, Yuzvendra Chahal
FIRST PUBLISHED : December 11, 2023, 18:37 IST
[ad_2]
Source link