Home Sports ICC का बड़ा ऐलान, इंग्लैंड-वेस्टइंडीज सीरीज में लागू होगा ‘स्टॉप क्लॉक’

ICC का बड़ा ऐलान, इंग्लैंड-वेस्टइंडीज सीरीज में लागू होगा ‘स्टॉप क्लॉक’

0
ICC का बड़ा ऐलान, इंग्लैंड-वेस्टइंडीज सीरीज में लागू होगा ‘स्टॉप क्लॉक’

[ad_1]

दुबई. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की तरफ से खेल को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. अब मैच के दौरान समय बर्बाद ना हो इसके लिए नया नियम लागू होने जा रहा है. टी20 इंटरनेशनल में स्टॉप क्लॉक का नियम आ गया है जिसके मुताबिक अब दो ओवर के बीच समय निर्धारित रहेगी और इसे पूरा ना कर पाने पर गेंदबाजी करने वाली टीम को नुकसान उठाना पड़ेगा.

ओवरों के बीच में लगने वाले समय को सीमित करने के लिए ‘स्टॉप क्लॉक’ ट्रायल वेस्टइंडीज और इग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के साथ शुरू होगा. खेल की वैश्विक संचालन संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी. ट्रायल की शुरुआत मंगलवार को बारबडोस में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के साथ होगी.

आईसीसी ने बयान में कहा कि ‘स्टॉप क्लॉक’ से ओवरों के बीच लगने वाले समय को सीमित किया जाएगा. इसका मतलब है कि गेंदबाजी टीम को पिछला ओवर पूरा करने के 60 सेकेंड के भीतर अगले ओवर की पहली गेंद फेंकने के लिए तैयार होना होगा. पारी में तीसरी बार ऐसा करने में नाकाम रहने पर (दो चेतावनी के बाद) क्षेत्ररक्षण टीम के खिलाफ पांच रन की पेनल्टी लगाई जाएगी.



आईसीसी के क्रिकेट महाप्रबंधक वसीम खान ने कहा, ‘‘हमारा ध्यान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खेल की गति में इजाफे के तरीके ढूंढने पर है. सफेद गेंद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्टॉप क्लॉक ट्रायल से पहले 2022 में खेलने की नई परिस्थितियों को सफलतापूर्वक लागू किया गया. इसके अनुसार निर्धारित समय में अगर टीम अंतिम ओवर की पहली गेंद फेंकने की स्थिति में नहीं होती है तो उसे अंदरूनी घेरे के बाहर सिर्फ चार क्षेत्ररक्षकों को खड़ा करने की स्वीकृति होगी.’’

वसीम ने कहा, ‘‘ट्रायल खत्म होने के बाद स्टॉप क्लॉक ट्रायल के नतीजों का आकलन किया जाएगा।’’

Tags: England vs west indies, ICC



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here