[ad_1]
02:26 PM, 12-Dec-2023
राहुल गांधी ने पंडित नेहरू को लेकर कही ये बात
राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंडित नेहरू ने भारत के लिए अपना जीवन दिया। वह सालों तक जेल में रहे लेकिन अमित शाह इतिहास से अनजान हैं। मैं उनसे उम्मीद भी नहीं करता हूं कि उन्हें इतिहास का पता है, उनकी आदत तो इतिहास को फिर से लिखने की है।
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi says “Pandit Nehru gave his life for India, he was in jail for years. Amit Shah is unaware of history. I cannot expect him to know history, he has the habit of rewriting it…” pic.twitter.com/SRVClqloIE
— ANI (@ANI) December 12, 2023
01:38 PM, 12-Dec-2023
सिलक्यारा सुरंग हादसे पर अधीर रंजन चौधरी ने सरकार पर उठाए सवाल
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को लोकसभा में सिलक्यारा सुरंग हादसे को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हिमालयन क्षेत्र में हो रहे इन हादसों की वजह विशेषज्ञ मानते हैं कि संवेदनशील चट्टानें, जियो लॉजिकल और जियो टेक्निकल अध्ययन की कमी, सीआर जोन को लेकर ठीक से अध्ययन नहीं होना है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जो स्थिति पैदा हुई, उसे टाला जा सकता था और ऐसी सुरंगे तबाही ला सकती हैं लेकिन सरकार ऐसी घटनाओं पर ध्यान ही नहीं दे रही है।
12:48 PM, 12-Dec-2023
केंद्र शासित संशोधन विधेयक, 2023 लोकसभा में पेश
केंद्र शासित संशोधन विधेयक, 2023 लोकसभा में पेश कर दिया गया है, जिस पर चर्चा चल रही है। जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023 भी लोकसभा में पेश किया गया है।
12:44 PM, 12-Dec-2023
राहुल गांधी भी संसद पहुंचे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद पहुंचे।
#WATCH | Winter Session of Parliament | Congress MP Rahul Gandhi arrives at the Parliament. pic.twitter.com/Mm9RpOfcQe
— ANI (@ANI) December 12, 2023
11:59 AM, 12-Dec-2023
पीएम मोदी की सख्ती के चलते भ्रष्टाचार संभव नहीं
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भाजपा सरकार में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने ना आने की वजह ये है कि पीएम मोदी पूरी सख्ती के साथ खुद भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करते हैं और कोई सोच भी नहीं सकता कि केंद्र सरकार में रहते हुए कोई भ्रष्टाचार कर सकता है। अलग-अलग राज्यों के लोग पीएम मोदी में अपना विश्वास दिखा रहे हैं और देश में साफ-सुथरी सरकार की वजह से ही देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी हो या फिर अन्य भ्रष्ट गतिविधियां, कांग्रेस और उनके सहयोगी पीएम मोदी और जांच एजेंसियों से बेहद नाराज हैं। कांग्रेस पार्टी अपने गलत कामों से बच नहीं सकती और उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी।
11:38 AM, 12-Dec-2023
Parliament Live: जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक लोकसभा में पेश, सुरंग हादसे पर कांग्रेस सांसद ने उठाए सवाल
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कतर की जेलों में बंद पूर्व नौसैनिकों के मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है।
[ad_2]
Source link