[ad_1]

Visuals of ‘Do dhage’ weaving in Pune.
– फोटो : एएनआई
विस्तार
पुणे में ‘दो धागे श्री राम के लिए’ अभियान शुरू हो चुका है। इसमें हजारों लोग रामलला के लिए वस्त्र तैयार करने के लिए हथकरघे पर बुनाई करते नजर आए। बता दें, यह अभियान कुल 13 दिन चलेगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र और पुणे के हेरिटेज हैंडवीविंग रिवाइवल चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से ये कराया जा रहा है, जोकि 10 दिसंबर से शुरू हुआ था।
करीब 10 लाख लोगों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया
अभियान की आयोजक अनघा घैसास ने रामलाल के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में लोगों के बढ़चढ़कर मिले साथ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अगले 13 दिनों में करीब 10 लाख लोगों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने हथकरघा की कला को बढ़ावा देते हुए इस काम में नागरिकों को शामिल करने के अभियान के दोहरे उद्देश्य पर जोर देते हुए कहा कि हथकरघा को इंजीनियरिंग जैसे कौशल की आवश्यकता होती है।
मैं लंबे समय से काम कर रही…
उन्होंने कहा, ‘हमारा इरादा हथकरघा को बढ़ावा देना है, जिसके लिए मैं लंबे समय से काम कर रही हूं। हथकरघा आसान नहीं है, इसके लिए गणित और धैर्य की आवश्यकता होती है, इसलिए यह किसी भी इंजीनियरिंग से कम नहीं है।’
[ad_2]
Source link