[ad_1]

शेयर बाजार
– फोटो : iStock
विस्तार
शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी बेंचमार्क इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर पहुंचकर लुढ़क गए। ऊपरी स्तरों से बाजार में जोरदार मुनाफावसूली दिखी।बाजार के प्रमुख इंडेक्स इंट्राडे में नया ऑल टाइम हाई बनाने के बावजूद दिन के निचले स्तर पर बंद हुए।
इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 377 अंक गिरकर 69,551 पर आ गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी 90 अंक फिसलकर 20,906 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले दिन के कारोबार में संसेक्स ने सेंसेक्स ने 70,033 और निफ्टी ने पहली बार 21,037 का स्तर छुआ। लेकिन उसके बाद बिकवाली से बाजार कमजोर पड़ गया।
शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान मीडिया, मेटल और पीएसयू बैंकिंग सेक्टर के शेयरों को छोड़ सभी सेक्टर में गिरावट दिखी। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 102 अंकों की मजबूती के साथ 69,928 के स्तर पर बंद हुआ था।
[ad_2]
Source link