[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल होने वाले आईसीसी विश्व कप से पहले टीम तैयार करने में जुटी है. टीम इंडिया के पास अब इस मेगा टूर्नामेंट से पहले गिनती के मुकाबले बचे हैं. इसी के आधार पर कोच राहुल द्रविड़ को खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट तैयार करनी है. चयनकर्ताओं के सामने चयन का आधार अब इंडियन प्रीमियर लीग में दावेदार खिलाड़ियों का प्रदर्शन हो सकता है.
भारत साउथ अफ्रीका के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैच खेलेगा. दो मुकाबले साउथ अफ्रीका के खिलाफ बचे हैं पहला मुकाबला बारिश की वजह से नहीं हो पाया था. मौजूदा हालात में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम के चयन का मुख्य आधार आईपीएल होगा. चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम चुनी थी और अब यह संभव नहीं लग रहा कि बाकी दो मैचों में सभी 17 खिलाड़ियों को मौका मिल सकेगा.
बल्लेबाजी में किन पर होगी नजर
2024 के जून में खेली जाने वाली टी20 विश्व कप को छह महीने का वक्त बचा है. इसमें शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह की जगह तय मानी जा रही है. यशस्वी जायसवाल और रूतुराज गायकवाड़ के बल्ले से रन निकले हैं और उन पर चयनकर्ताओं की नजर है लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली को अगर विश्व कप टीम में शामिल किया जाता है तो इन दोनों के लिए राह मुश्किल हो सकती है. रिंकू की तरह जितेश वर्मा ने भी काफी प्रभावित किया है और कोच द्रविड़ की नजर उन पर बनी हुई है.
गेंदबाजी में किन पर नजर
जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज हैं और उनके साथ अर्शदीप सिंह को टी20 विश्व कप में चयनकर्ता मौका दे सकते हैं. पिछली बार उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए विश्व कप में अर्शदीप ने डेब्यू किया था. दीपक चाहर चोट की वजह से लंबे समय से बाहर थे और अब निजी कारणों से वह साउथ अफ्रीका नहीं आ पहुंचे. कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई स्पिन का मोर्चा संभालेंगे जबकि रविंद्र जडेजा विश्व कप के बाद ब्रेक पर हैं.
.
Tags: Ajit Agarkar, Icc T20 world cup, Rahul Dravid, Rinku Singh, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : December 11, 2023, 20:20 IST
[ad_2]
Source link