[ad_1]
हाइलाइट्स
श्रीसंथ को उनके करियर की शुरुआत में दी थी सलाह
कहा था,पार्टी बगैरह छोड़कर क्रिकेट पर ध्यान दो
तुम्हारे अंदर भारतीय टीम में खेलने की क्षमता है
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में युवराज सिंह (Yuvraj Singh)की पहचान एक ‘फाइटर खिलाड़ी’ की है. बीमारी से जूझते हुए उन्होंने वर्ल्डकप 2011 में बल्ले और गेंद ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया और भारतीय टीम (Team India) को चैंपियन बनाने में खास भूमिका निभाई. फेफड़े में ट्यूमर की पुष्टि होने बाद हर कोई युवी का करियर खत्म मान रहा था लेकिन चंडीगढ़ के इस धाकड़ प्लेयर ने कीमोथैरेपी के दौर से गुजरने के बाद न केवल मैदान में वापसी की बल्कि कई यादगार पारियां भी खेलीं.12 दिसंबर 1981 को जन्मे युवराज आज 42 वर्ष के हो गए.उनके बर्थडे के मौके पर टीम इंडिया में पूर्व सहयोगी एस श्रीसंथ (S.Sreesanth) ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में युवराज ने उन्हें ऐसी सलाह दी थी जो उनके लिए बेहद अहम रही थी.
श्रीसंथ ने Sportskeeda से बातचीत करते हुए बताया कि जब वे घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे तो युवराज ने उनसे कहा था-श्रीसंथ पार्टी-शार्टी सब छोड़ दो, क्रिकेट पर ध्यान दो.आप इंडिया के लिए खेल सकते हो.युवी ने श्रीसंथ को यह सलाह उस समय दी थी जब वे इंटरनेशनल स्टार बन चुके थे.
तीन वनडे खेला पाक क्रिकेटर, 0 पर आउट, विकेट भी नहीं मिला, फिर भी…
श्रीसंथ ने बताया, ‘मुझे बेंगलोर में केएससीए ट्रॉफी खेलने का मौका मिला.मैं इंडियन एयरलाइंस के लिए खेल रहा था और युवराज भी इस मैच में खेलने आए थे. यह फाइनल मैच था, इसलिए लक्ष्मण भाई (वीवीएस लक्ष्मण) ने भी इसमें खेले रहे थे.उन्होंने (युवराज ने) मैच के दौरान मेरी बॉलिंग देखी, वह स्लिप में खड़े थे.इस मैच में मेरा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा था. यह मेरे भारतीय टीम की ओर से खेलने के पहले की बात है.जब मैं ड्रेसिंग रूम में बैठा हुआ था तो उन्होंने मुझे बुलाया और कहा-श्रीसंथ, सब छोड़ दे, पार्टी-शार्टी सब छोड़ दे. अब क्रिकेट पर ध्यान दो, आप इंडिया खेल सकते हो.’
उप कप्तान से कप्तान क्यों नहीं बन पाए युवराज सिंह, खुद किया खुलासा, क्या सचिन से जुड़ा है कनेक्शन
श्रीसंथ के अनुसार, युवराज जैसे इंटरनेशनल क्रिकेटर के ये शब्द, उस समय उनके लिए खास मायने रखते थे. उन्होंने बताया, ‘युवराज सिंह ने मुझसे कहा था कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तुमने इसी तरह बालिंग जारी रखी तो अगले दो-तीन साल में भारत के लिए खेल सकते हैं.अब रिलेक्स होने की जरूरत नहीं है.युवराज सिंह जैसे प्लेयर को 19-20 साल के युवा से यह बात कहने की जरूरत नहीं थी.आज के समय में बहुत कम प्लेयर इस बात की बात करते हैं लेकिन युवी पा ने मुझसे कहा था, तुम खेल सकते हो.’ श्रीसंथ ने बाद में वर्ष 2005 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और तेज गेंदबाज की हैसियत से भारत के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20I खेले. वे टी20 वर्ल्डकप 2007 और वनडे वर्ल्डकप 2011 में चैंपियन बनी भारतीय टीम के सदस्य भी रहे हैं.
.
Tags: S Sreesanth, Yuvraj singh
FIRST PUBLISHED : December 12, 2023, 19:21 IST
[ad_2]
Source link