Home Sports बिहार महिला U-23 टी 20 टीम में सीवान की दो बेटियों का चयन, एक बैटर, दूसरी बॉलर

बिहार महिला U-23 टी 20 टीम में सीवान की दो बेटियों का चयन, एक बैटर, दूसरी बॉलर

0
बिहार महिला U-23 टी 20 टीम में सीवान की दो बेटियों का चयन, एक बैटर, दूसरी बॉलर

[ad_1]

अंकित कुमार सिंह/सीवान: बिहार के सीवान जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी भी नहीं है. यहां की प्रतिभाएं सीमित संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद अपने हौसले और समर्पित प्रयास के बूते सफलता की दास्तान लिखने के लिए चर्चित हैं. इस बार सीवान जिले की दो बेटियों का चयन बिहार अंडर-23 टी-20 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है. दोनों खिलाड़ियों ने ट्रायल के दौरान बेहतर प्रदर्शन किया था और उसी आधार पर चयन किया गया है. बता दें कि महिला खिलाड़ी बिहार टीम की हिस्सा बनकर मुंबई में होने वाले टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे. टीम में सीवान की वैदेही यादव और सूर्या भारद्वाज का चयन हुआ है.

सीवान से दो खिलाडियों का बिहार टीम में हुआ है चयन

डीसीए के जिलाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने बताया कि वैदेही यादव का 10 सदस्यीय टीम में तो सूर्या भारद्वाज का 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. वैदेही बतौर बल्लेबाज तो सूर्या बतौर बॉलर के रूप में टीम में शामिल हुई है. दोनों खिलाड़ी मध्यम वर्गीय परिवार से आती है. दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया हैं. वहीं जिले की दो महिला खिलाड़ियों के एक साथ टीम में शामिल होने पर खेल प्रर्मियों में काफी उत्साह है. साथ हीं इनसे प्रेरित हो अन्य महिला खिलाड़ी भी आगे आएंगी.

मुंबई में खेला जाएगा टी-20 मुकाबला

डीसीए के जिलाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने बताया कि मुंबई में टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट होने वाला है. इस टूर्नामेंट में देश के कई राज्यों की टीम हिस्सा ले रही है. इसमें बिहार टीम भी शामिल है. मैच से पहले हीं बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने बिहार महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है. जिसमे कुल 18 खिलाडी शामिल हैं. चयनित खिलाडियों ने प्रशिक्षण लेना भी शुरू कर दिया है. सभी खिलाडियों को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की निगरानी में प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

Tags: Bihar News, Local18, Siwan news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here