[ad_1]
हाइलाइट्स
मनीष पांडे आठ पारियों में से छह में रहे हैं नाबाद
उन्होंने 119.50 के औसत से 239 रन बनाए हैं
सेमीफाइनल में स्थान बना चुका है कर्नाटक
नई दिल्ली. विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) में कर्नाटक की टीम सेमीफाइनल में स्थान बना चुकी है.सोमवार को खेले गए टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक ने विदर्भ को सात विकेट से पराजित किया. मैच में पहले बैटिंग करते हुए कर्नाटक के गेंदबाजी आक्रमण के सामने विदर्भ की टीम 44.5 ओवर में 173 रन बनाकर ढेर हो गई. जवाब में कर्नाटक टीम ने टारगेट 40.3 ओवर में महज तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.
कर्नाटक के लिए इस दौरान देवदत्त पडिकल, कप्तान मयंक अग्रवाल के अलावा जिन बैटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है, उसमें टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 मैच खेल चुके मनीष पांडे प्रमुख हैं. औसत के मामले में तो देवदत्त पडिकल (Devdutt Padikka) के बाद मनीष (Manish Pandey) टीम के दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं.पडिकल ने जहां पांच मैचों की पांच पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए 155 के औसत से 465 रन बनाए हैं, वहीं मनीष पांडे ने आठ मैचों की 8 पारियों में छह बार नाबाद रहते हुए 119.50 के औसत से 239 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक हैं. पांचवें क्रम पर बैटिंग के कारण उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक बैटिंग के बहुत ज्यादा अवसर नहीं मिले हैं.टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कल कर्नाटक का मुकाबला राजस्थान (Karnataka vs Rajasthan) से है. उम्मीद है कि पांडे को इस मैच में देर तक बैटिंग करके लंबी पारी खेलने का मौका मिलेगा.
‘पार्टी-शार्टी छोड़ दो’, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर को ‘युवी’ ने दी थी सलाह
34 साल के मनीष पांडे ने भारत के लिए अब तक 29 वनडे और 39 टी20I खेले हैं. वनडे में 44.31 के औसत से 566 और टी20 में 44.31 के औसत से 709 रन बनाए हैं. मनीष का यह प्रदर्शन ऐसे समय सामने आया है जब आईपीएल 2024 के लिए 19 दिसंबर को प्लेयर्स की नीलामी (IPL 2024 Auction) होनी है.आईपीएल 2023 में मनीष दिल्ली कैपिटल्स टीम के सदस्य (कीमत 2.40 करोड़ रुपये)थे लेकिन बेहद कमजोर प्रदर्शन (10मैचों में 17.78 के औसत से 160 रन) के बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया है.उम्मीद है कि विजय हजारे ट्रॉफी के इस प्रदर्शन के बाद कोई न कोई फ्रेंचाइजी उन्हें खरीदने में रुचि दिखाएगी.
सिर्फ तीन वनडे खेला पाक क्रिकेटर, सभी में 0 पर आउट, विकेट भी नहीं मिला, फिर भी जीता मैन ऑफ द मैच
विजय हजारे ट्रॉफी में मनीष पांडे के अब तक के स्कोर
बनाम जम्मू-कश्मीर : नाबाद 23
बनाम उत्तराखंड : 56 रन
बनाम दिल्ली : नाबाद 28
बनाम बिहार : नाबाद 17
बनाम चंडीगढ़ : नाबाद 53
बनाम हरियाणा : 24
बनाम मिजोरम : नाबाद 38
बनाम विदर्भ : नाबाद 0
.
Tags: IPL Auction, Manish pandey, Vijay hazare trophy
FIRST PUBLISHED : December 12, 2023, 20:27 IST
[ad_2]
Source link