[ad_1]
India vs South Africa 2nd T20 : भारत के युवा पेसर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की गेंद पर मंगलवार को साउथ अफ्रीका के ओपनर रीजा हेंड्रिक्स (Reeza Hendricks) ने ऐसा शॉट जड़ा कि वह इसे शायद ही भूल पाएंगे. सेंट जॉर्ज पार्क में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज के दूसरे टी20 मैच में रीजा ने छक्का जड़ा और गेंद स्टेडियम के पार पहुंचा दी. ये सब पारी के दूसरे ही ओवर में हुआ, फिर नई बॉल लानी पड़ी.
बारिश के कारण मिला संशोधित लक्ष्य
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्कराम ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. टीम इंडिया ने अपने 2 विकेट महज 6 रन तक गंवा दिए, जब यशस्वी जायसवाल (0) और शुभमन गिल (0) जल्दी पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (56) ने तिलक वर्मा (29) के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े. सूर्या ने फिर रिंकू सिंह (नाबाद 68 रन) के साथ 70 रनों की साझेदारी की. कप्तान सूर्या ने 36 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के जड़े. रिंकू ने 39 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए. बारिश के कारण खेल को 19.3 ओवर रोकना पड़ा. फिर साउथ अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला.
पारी के दूसरे ही ओवर में बदलनी पड़ी गेंद
पेसर अर्शदीप सिंह को कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी के दूसरे ओवर के लिए गेंद थमाई. ब्रीत्जके ने दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी पर छक्का जड़कर अर्शदीप की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी. फिर 5वीं गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स ने चौका लगा दिया. ओवर की आखिरी गेंद पर तो रीजा ने ऐसा शॉट जड़ा कि बॉल ही स्टेडियम के पार चली गई.
रीजा ने दिखाया दम
अर्शदीप की राउंड द विकेट गेंदबाजी पर रीजा ने करारा प्रहार किया. उन्होंने डीप मिडविकेट के ऊपर से ये शॉट जड़ा और गेंद को स्टेडियम के पार भेज दिया. फिर नई गेंद लानी पड़ी. फिर रवींद्र जडेजा के अगले ओवर टीम को पहली सफलता मिली. 5वीं गेंद पर ब्रीत्जके रन आउट हुए. आउट होने से पहले तक रीजा और ब्रीत्जके ने 42 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप कर डाली थी. ब्रीत्जके ने 7 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 16 रन बनाए.
[ad_2]
Source link