Home Sports IND vs SA 2nd T20 Live: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच जंग, कुछ देर में होगा टॉस

IND vs SA 2nd T20 Live: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच जंग, कुछ देर में होगा टॉस

0
IND vs SA 2nd T20 Live: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच जंग, कुछ देर में होगा टॉस

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) की टीमें दूसरे टी20 में एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं. पहला मुकाबला डरबन में 10 दिसंबर को होना था. लेकिन इस मैच में बारिश विलेन साबित हुई. अब सीरीज जीतने के लिए किसी एक टीम को बचे हुए दो टी20 में लगातार जीत दर्ज करनी होगी. इस सीरीज में टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है. साथ ही रवींद्र जडेजा भी छोटे प्रारूप में मौके पर चौका लगाना चाहेंगे. वहीं, बल्लेबाजों में शुभमन गिल की वापसी हुई है. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और प्रोटियाज कप्तान एडेन मार्करम कुछ देर में टॉस के लिए मैदान में आएंगे.

साउथ अफ्रीका ने 7 टी20 मुकाबलों में भारत के खिलाफ मेजबानी की है. जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. भारत ने 7 में से 5 मुकाबले अपने नाम किए जबकि साउथ अफ्रीका की टीम को महज 2 मुकाबलों में ही जीत मिली है. अब देखना होगा कि मेजबान टीम इन दो मुकाबलों में भारत को किस अंदाज में टक्कर देती है.

भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के बाद टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को टक्कर दी थी. इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने मेहमानों को 4-1 से करारी शिकस्त दी थी. सभी फैंस की नजरें इस सीरीज में रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा और शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ियों पर होगी.

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, इशान किशन, मुकेश कुमार, वाशिंगटन सुंदर, रुतुराज गायकवाड़ ,तिलक वर्मा,कुलदीप यादव

टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम

रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएट्जी, नांद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी, ओटनील बार्टमैन, मार्को जानसन, डोनोवन फरेरा, लिज़ाद विलियम्स

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here