Home Sports IND vs SA Playing XI: शुभमन के सामने गायकवाड़ हुए किनारे, जडेजा ने युवा स्पिनर काटा पत्ता, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

IND vs SA Playing XI: शुभमन के सामने गायकवाड़ हुए किनारे, जडेजा ने युवा स्पिनर काटा पत्ता, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

0
IND vs SA Playing XI: शुभमन के सामने गायकवाड़ हुए किनारे, जडेजा ने युवा स्पिनर काटा पत्ता, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

[ad_1]

हाइलाइट्स

साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है.
टीम इंडिया में शुभमन गिल की वापसी हुई है.

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA 2nd T20) की टीमें दूसरे टी20 में आमने-सामने आ चुकी हैं. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और मेहमानों को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद भारत की प्लेइंग-XI में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. सलामी बल्लेबाज के तौर पर शुभमन गिल की वापसी हुई है. गिल के साथ दूसरे छोर पर यशस्वी जायसवाल देखने को मिलेंगे. इसके अलावा गेंदबाजी में भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं.

भारतीय टीम में शुभमन गिल के अलावा स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज और अनुभवी स्पिनर रवींद्र जडेजा की वापसी भी हुई है. दोनों खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं. जडेजा की वापसी के बाद युवा स्पिनर रवि बिश्नोई को बाहर बैठना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की थी. पांच मैच की सीरीज में बिश्नोई ने 9 विकेट अपने नाम किए थे. इस प्रदर्शन के चलते बिश्नोई ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया था. इसके अलावा मोहम्मद सिराज को भी दीपक चाहर के स्थान पर प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है.

ऋतुराज गायकवाड़ भी बाहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला जमकर बोला था. उन्होंने एक अर्धशतक और एक शतकीय पारी को अंजाम दिया था. गायकवाड़ साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में प्लेइंग-XI का हिस्सा नहीं हैं. वह बीमार होने के चलते टीम से बाहर हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन में कई खिलाड़ियों के लिए गोल्डन चांस मिला है.

भारत की प्लेइंग-XI

यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-XI

रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएट्जी, नांद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी, ओटनील बार्टमैन, मार्को जानसन, डोनोवन फरेरा, लिज़ाद विलियम्स.

Tags: Ind vs sa, Ravi Bishnoi, Ravindra jadeja, Ruturaj gaikwad, Shubman gill, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here