Home Sports World Cup में हार के बाद रोहित ही नहीं, बाबर ने भी बहाए थे आंसू, 22 वर्षीय बैटर ने बयां किया दर्द

World Cup में हार के बाद रोहित ही नहीं, बाबर ने भी बहाए थे आंसू, 22 वर्षीय बैटर ने बयां किया दर्द

0
World Cup में हार के बाद रोहित ही नहीं, बाबर ने भी बहाए थे आंसू, 22 वर्षीय बैटर ने बयां किया दर्द

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में हार के बाद काफी निराश नजर आए थे.
बाबर आजम ने वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ी थी.

नई दिल्ली. बाबर आजम (Babar Azam), 56 नंबर की जर्सी वाला पाकिस्तान का वो बल्लेबाज जिसकी तुलना विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी से होती है. महज 25 साल की उम्र में अपनी बैटिंग से सभी को दीवाना बनाने वाले बाबर के लिए वर्ल्ड कप 2023 बुरा सपना साबित हुआ. साल 2019 में 25 साल की उम्र में इस खिलाड़ी को कप्तान बनाया गया और 2023 में बाबर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया. अब मेगा इवेंट के लगभग 1 महीने बाद अफगानी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने बाबर के उस दर्द को बयां किया है जो वे वर्ल्ड कप के दौरान महसूस कर रहे थे.

रहमानुल्लाह गुरबाज ने पाकिस्तान के वीडियो क्रिएटर मोमिन शाकिब के साथ एक इंटरव्यू में कहा, ‘वह लम्हा मैं बाबर के बारे में कभी नहीं भूलूंगा. हमने पहले पाकिस्तान को हराया और फिर मैंने उनसे उनका बल्ला मांग लिया. जब वह बल्ला लेकर आया तो वह बहुत निराश हुआ और एक खिलाड़ी के तौर पर मैं इसे महसूस कर सकता हूं. इस स्थिति को महसूस कर सकता हूं जब आप एक गेम हारे हों और ऐसी स्थिति में आपको यह करना पड़े. वह काफी दबाव में थे.’

वह रोने ही वाले थे- रहमनुल्लाह गुरबाज

गुरबाज ने आगे कहा, ‘मुझे याद है कि मैं भी भावुक हो गया था, वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं. सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं. यकीन मानिए, मैं कोशिश कर रहा था कि यह बात कैमरे के सामने न कहूं, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि वह रोने ही वाले थे. वह काफी निराश थे और मैंने कभी किसी खिलाड़ी को उनके जैसे नहीं देखा. हर कोई उनके खिलाफ था. लेकिन मैं बाबर भाई को सलाम करता हूं, वह बहुत मजबूत थे और आगे बढ़ते रहे. उन्होंने कभी हार नहीं मानी.’

IND vs SA: भारत के 3 धुरंधर बना सकते हैं करोड़पति, ड्रीम-11 पर किसे बनाएं कप्तान? 2 ने हाल ही में मचाई थी तबाही

इंटरव्यू के दौरान गुरबाज से बाबर और विराट की कवर ड्राइव में से किसी एक को चुनने को बोला गया. जिसके बाद उन्होंने काफी विचार किया. अंत में उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को प्राथमिकता दी और उनकी कवर ड्राइव को चुना.

Tags: Babar Azam, Virat Kohli, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here