[ad_1]
जब कोई अभिनेता शानदार प्रदर्शन करता है, तो इंडस्ट्री में उसे समान भूमिकाएं मिलने की ज्यादा संभावनाएं रहती हैं। कलाकार भी एक जैसे किरदार निभकर थक जाता है। ऐसे में वे नई भूमिकाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित होता है। यही कहना है ‘मिर्जापुर’ के मुन्ना भइया यानी अभिनेता दिव्येंदु शर्मा का। दिव्येंदु ने मिर्जापुर के अलावा प्यार का पंचनामा में भी अहम किरदार निभाया था, लेकिन अभिनेता को लगता है कि इंडस्ट्री में एक छवि गढ़ दी जाती है तो अभिनेता का उससे बाहर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है।
अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में अपने किरदार को लेकर दिव्येंदु का कहना है, ‘सफलता के बाद एक पैटर्न का पालन करने का लालच हमेशा मौजूद था। मेरी पहली फिल्म प्यार का पंचनामा के बाद भी लोग कहते थे कि कृप्या कॉमेडी करते रहो, लेकिन मैं वह काम नहीं करना चाहता था जो मुझे पसंद नहीं है। दिव्येंदु एक छवि बनाने को एक नया कुआँ खोदने के समान मानते हैं और कहते हैं कि उनके दिमाग में हमेशा यह सवाल रहेगा कि क्या यह एक बुद्धिमान विकल्प है।’
बता दें कि साल 2018 में आई ‘मिर्जापुर’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। सीरीज में उनके द्वारा निभाए गए मुन्ना भैया के किरदार लोग आज तक नहीं भूल सके हैं। इस कैरेक्टर की वजह से वह ओटीटी के सुपरस्टार बन चुके हैं, जिनकी
[ad_2]
Source link