Home Sports वर्ल्‍डकप 2023 के शानदार प्रदर्शन के बाद अर्जुन अवार्ड की रेस में शमी

वर्ल्‍डकप 2023 के शानदार प्रदर्शन के बाद अर्जुन अवार्ड की रेस में शमी

0
वर्ल्‍डकप 2023 के शानदार प्रदर्शन के बाद अर्जुन अवार्ड की रेस में शमी

[ad_1]

हाइलाइट्स

बीसीसीआई ने खेल मंत्रालय को उनके नाम की सिफारिश की
र्ल्‍डकप 2023 में शमी ने सर्वाधिक 24 विकेट हासिल किए

नई दिल्‍ली. वर्ल्‍डकप 2023 के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी (Mohammed Shami) भारत के क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं. इस प्रदर्शन के चलते उन्‍हें प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड (Arjuna Award) का मजबूत दावेदार माना जा रहा है. सूत्रों ने न्‍यूज एजेंसी PTI को बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस वर्ष के अर्जुन अवार्ड के लिए शमी के नाम की सिफारिश की है.

खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई ने उससे मोहम्‍मद शमी का नाम शामिल करने के लिए विशेष अनुरोध किया है क्योंकि मूल रूप से उनका नाम देश के इस दूसरे सबसे बड़े खेल सम्मान की सूची में नहीं था. 33 साल के यूपी के इस तेज गेंदबाज ने वर्ल्‍डकप 2023 में के सर्वाधिक 24 विकेट हासिल किए थे. उन्‍होंने 7 मैचों में 10.70 के बेहतरीन औसत और 5.26 की इकोनॉमी से यह विकेट लिए थे. वर्ल्‍डकप के अपने इस सुनहरे सफर के दौरान शमी तीन बार पारी में पांच या ससे अधिक विकेट लेने में कामयाब रहे थे. बता दें, वर्ल्‍डकप के अपने सभी 10 मैचों में जीत हासिल करते हुए भारतीय टीम ने फाइनल में स्‍थान बनाया था लेकिन खिताबी मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलिया में मिली हार के चलते उसका वर्ल्‍ड चैंपियन बनने का सपना टूट गया था.

ICC टी20 बैटिंग रैंकिंग में ‘सूर्या’ ने स्थिति मजबूत की, पाकिस्‍तानी बैटर से काफी आगे

वर्ल्‍डकप में विकेट लेने वाले शीर्ष गेंदबाजों की ओवरआल सूची में शमी इस समय पांचवें स्‍थान पर हैं.उन्‍होंने अब तक तीन वर्ल्‍डकप के 18 मैचों में 13.52 के औसत से 55 विकेट लिए हैं.इस अहम टूर्नामेंट में वे चार बार पारी में पांच या इससे ज्‍यादा विकेट ले चुके हैं.शमी ने अब तक भारत के लिए 64 टेस्‍ट, 101 वनडे और 23 टी20 मैच खेले हैं.टेस्‍ट क्रिकेट में 27.71 के औसत से 229, वनडे में 23.68 के औसत से 195 और टी20 इंटरनेशनल में 29.62 के औसत से 24 विकेट उनके नाम पर दर्ज हैं.बता दें,अर्जुन अवार्ड वर्ष 1961 से प्रदान किए जा रहे हैं.

Tags: Arjuna Award, Mohammed Shami

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here