Home Sports वर्ल्ड कप के स्टार बॉलर ने साउथ अफ्रीका टूर पर ली हैट्रिक, बन गया नंबर-1

वर्ल्ड कप के स्टार बॉलर ने साउथ अफ्रीका टूर पर ली हैट्रिक, बन गया नंबर-1

0
वर्ल्ड कप के स्टार बॉलर ने साउथ अफ्रीका टूर पर ली हैट्रिक, बन गया नंबर-1

[ad_1]

हाइलाइट्स

वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा थे प्रसिद्ध कृष्णा.
कृष्णा हैट्रिक लेकर नंबर-1 बन चुके हैं.

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका ने दूसरे मुकाबले को 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अब दोनों टीमें आखिरी मैच के लिए 14 दिसंबर को आमने-सामने होंगी. लेकिन उससे पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने साउथ अफ्रीका टूर पर हैट्रिक लेकर अपना डंका बजाया है. कृष्णा ने इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

प्रसिद्ध कृष्णा वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा थे. लेकिन उन्हें इस दौरान एक भी मैच खेलने को नहीं मिला. वहीं, वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया में टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे. उन्होंने साउथ अफ्रीका टूर पर इंडिया ए के खिलाफ हैट्रिक झटकी. कृष्णा ने साउथ अफ्रीका के 7वें, 8वें और 9वें बल्लेबाज को लगातार पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. उन्होंने पारी में महज 43 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. इस प्रदर्शन की बदौलत साउथ अफ्रीका की टीम 319 रन पर सिमट गई.

हैट्रिक लेने वाले इंडिया-ए के पहले गेंदबाज

प्रसिद्ध प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले इंडिया ए के पहले गेंदबाज बने. हालांकि, घर के बाहर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज हैं. लेकिन दक्षिण अफ्रीका में अभी तक कोई भी गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाया है. कृष्णा का नाम सीएस नायडू (भारत बनाम सरे, 1946), सीआर रंगाचारी (भारत बनाम तस्मानिया, 1948), रमेश दिवेचा (भारत बनाम सरे, 1952), इरफान पठान (भारत बनाम पाकिस्तान, 2006), और जसप्रीत बुमराह (भारत बनाम वेस्टइंडीज, 2019) की लिस्ट में जुड़ चुका है.

VIDEO: ‘जीवनभर की याद..’ रिंकू सिंह के तोड़फोड़ वाले सिक्सर से किसकी हवा हुई टाइट? स्टार बैटर ने भी जताया दुख

प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल 2023 में चोट के कारण बाहर रहे. इसके बाद उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ वापसी की और अपना टी20 डेब्यू किया. वर्ल्ड कप से पहले कृष्णा ने शानदार प्रदर्शन किया था.

Tags: Ind vs sa, Prasidh krishna, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here