Home Sports सूर्या भाई ने कहा- जैसे खेलते रहे हो वैसे ही खेलो, रिंकू ने किया खुलासा

सूर्या भाई ने कहा- जैसे खेलते रहे हो वैसे ही खेलो, रिंकू ने किया खुलासा

0

[ad_1]

हाइलाइट्स

रिंकू सिंह ने 5वें नंबर पर उतरकर ठोकी फिफ्टी
टीम इंडिया के नए फिनिशर हैं रिंकू सिंह

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के नए फिनिशर रिंकू सिंह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वह मैच में फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 में धमाकेदार अर्धशतक जड़ा. रिंकू के टी20 इंटरनेशनल करियर का यह पहला अर्धशतक है. हालांकि रिंकी की फिफ्टी टीम के काम नहीं आ सकी. भारतीय टीम को इस मैच में 5 विकेट से हार मिली. रिंकू ने मैच के बाद कहा कि जब वह क्रीज पर बैटिंग के लिए आए, उस समय टीम मुश्किल में थी. लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनकी बल्लेबाजी को और आसान बना दिया. सूर्या ने रिंकू से कहा कि जैसे तो खेलते आए हो वैसे ही खेलो. रिंकू ने यह बात बीसीसीआई की ओर से शेयर की गई वीडियो में कही है.

रिंकू सिंह (Rinku Singh) पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. तब भारतीय टीम (IND vs SA) 55 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद रिंकू ने 39 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी खेली. बीसीसीआई (BCCI) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें रिंकू यह बता रहे हैं कि कैसे जब वह क्रीज पर बैटिंग के लिए आए तब कप्तान सूर्या (Surya) ने उन्हें कूल रहने की सलाह दी जो कारगर साबित हुई.

नहीं पता, कैसे बन गया प्लेयर ऑफ द मैच… 2 सप्ताह पहले से देखने लगा था सपना, रसेल ने कहा- लाइफ भी कितनी मजेदार चीज है

Suryakumar Yadav Record: सूर्यकुमार यादव ने माही का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, साउथ अफ्रीका में यह कारनामा करने वाले बने भारत के पहले टी20 कप्तान

‘मैंने अपना नेचुरल गेम खेला’
रिंकू सिंह ने कहा, ‘ जब मैं बैटिंग के लिए उतरा तब विकेट थोड़ा मुश्किल था. सेट होने के बाद मैंने अपने शॉट खेले. सूर्या भाई से जब मैंने इसके बारे में कहा तो उन्होंने कहा कि जैसा अभी तक खेलता रहा है वैसा ही खेलो. उन्होंने मुझे कहा कि मैं शांत रहकर अपना नेचुरल गेम खेलूं. मैंने ठीक वैसा ही किया जो कारगर रहा.’ सूर्या और रिंकू ने इस मैच में फिफ्टी ठोकी. भारतीय कप्तान ने 36 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली.

जायसवाल और गिल सस्ते में हुए आउट
भारतीय टीम ने इस मुकाबले को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 5 विकेट से जीता. भारत के दोनों ओपनर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल खाता खोले बगैर पवेलियन लौट चुके थे. टीम इंडिया 19.3 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बना चुकी थी. इसके बाद बारिश ने खलल डाला. साउथ अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन का संशोधित लक्ष्य मिला जो उसने 13. 5 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर ली. ओपनर रीजा हेंड्रिक्स ने सबसे अधिक 49 रन बनाए. भारत की ओर से मुकेश कुमार ने 2 विकेट चटकाए.

Tags: Ind vs sa, India vs South Africa, Rinku Singh, Suryakumar Yadav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here