[ad_1]

BJP: PM Modi
– फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar
विस्तार
विपक्ष और मीडिया से लेकर स्वयं भाजपा के अंदर भी अनेक लोग बार-बार यह आरोप लगा रहे थे कि हर मंच से जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘गुणगान’ किया जा रहा है, हर योजना के माध्यम से केवल उन्हीं को लोकप्रिय बनाने की कोशिश की जा रही है, भाजपा की पूरी राजनीति केवल उन्हीं के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गई है। इससे भाजपा में भविष्य का नेतृत्व विकसित नहीं हो पाएगा और ‘मोदी युग’ के बाद भाजपा को भारी नुकसान होगा।
लेकिन जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में बिल्कुल नए चेहरों को सरकार की कमान सौंपी है, उससे इन प्रश्नों का जवाब मिल गया है। मोदी ने राजनाथ, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और वसुंधरा जैसे पार्टी के बड़े नेताओं के रिटायर होने से पहले ही अगली पीढ़ी के नेताओं की नई फौज खड़ी कर दी है। आने वाले समय में यही नेता पार्टी को आगे बढ़ाएंगे।
केवल मोदी के द्वारा आगे बढ़ाए गए नेताओं की बात करें, तो उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक केशव प्रसाद मौर्य, पुष्कर सिंह धामी, अनुराग सिंह ठाकुर, सम्राट चौधरी, भूपेंद्र यादव, जी. किशन रेड्डी, धर्मेंद्र प्रधान, प्रमोद सावंत, मनसुख मंडाविया और हिमंत बिस्वा सरमा जैसे अनेकों नाम शामिल हैं।
[ad_2]
Source link