[ad_1]

FBI director Christopher Wray met NIA chief Dinkar Gupta
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) इस साल 19 मार्च और 2 जुलाई को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमलों की “आक्रामक” जांच कर रही है।प्रमुख अमेरिकी एजेंसी के प्रमुख क्रिस्टोफर रे ने मंगलवार को दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक दिनकर गुप्ता को यह बात कही।
वहीं, गुप्ता ने रे के नेतृत्व में मंगलवार को एनआईए मुख्यालय का दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडल को बताया कि आतंकवादियों और गैंगस्टरों का गठजोड़ ‘अमेरिका में भी फैल रहा है’।
“एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर ए रे ने एक उच्च स्तरीय एफबीआई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए मंगलवार को एनआईए मुख्यालय का दौरा किया और एनआईए महानिदेशक के साथ व्यापक चर्चा की।”
[ad_2]
Source link