[ad_1]

भूपेंद्र भयानी
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुजरात में विधायक भूपेंद्र भयानी ने बुधवार को राज्य विधानसभा और आम आदमी पार्टी (आप) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दावा किया कि ‘आप’ लोगों की सेवा करने के लिए सही मंच नहीं था। भयानी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में भी इस्तीफा दे दिया है और जल्द ही वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे।
[ad_2]
Source link