Home Sports ICC टी20 बैटिंग रैंकिंग में ‘सूर्या’ ने स्थिति मजबूत की, पाक बैटर से काफी आगे

ICC टी20 बैटिंग रैंकिंग में ‘सूर्या’ ने स्थिति मजबूत की, पाक बैटर से काफी आगे

0
ICC टी20 बैटिंग रैंकिंग में ‘सूर्या’ ने स्थिति मजबूत की, पाक बैटर से काफी आगे

[ad_1]

हाइलाइट्स

रिजवान से 88 अंक आगे निकले सूर्या
रिंकू सिंह 59वें स्‍थान पर पहुंच गए हैं
वनडे बैटिंग रैंकिंग में गिल शीर्ष पर हैं

नई दिल्‍ली. भारत के सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)ने आईसीसी की टी20 बैटिंग रैंकिंग (ICC Men’s T20I Batter Rankings) में अपने टॉप पोजीशन को और मजबूत बना लिया है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को दूसरे टी20 मैच में 36 गेंदों पर 56 रन की पारी खेलने वाले ‘सूर्या’ ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के मोहम्‍मद रिजवान के खिलाफ 78 प्‍वाइंट्स की अहम बढ़त बना ली है. रैंकिंग में सूर्यकुमार 865 अंकों के साथ पहले और रिजवान 787 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. बैटरों की टी20 की सूची के टॉप 5 में रिजवान के अलावा पाकिस्‍तान के बाबर आजम (चौथा स्‍थान, 734 अंक) भी शामिल हैं.

टी20 के बेहतरीन फिनिशर के तौर पर उभर रहे रिंकू सिंह (464 अंक)अपने स्‍थान में सुधार करते हुए 59वें स्‍थान पर हैं जबकि भारत के एक अन्‍य बाएं हाथ के बैटर तिलक वर्मा (509 अंक)55वें क्रम पर हैं.टी20 बॉंलिंग रैंकिंग में 692 अंकों के साथ भारत के रवि बिश्‍नाई और अफगानिस्‍तान के राशिद खान संयुक्‍त रूप से बढ़त पर हैं. इसके बाद श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और आदिल रशीद का स्‍थान आता है. इन दोनों के 679-679 प्‍वाइंट हैं.

VIDEO : इंग्‍लैंड के खिलाफ रसेल का दमदार छक्‍का, मैदान के बाहर पहुंची गेंद

वनडे की बैटिंग रैंकिंग में शुभमन गिल (826 प्‍वाइंट) टॉप पर हैं, वे दूसरे स्‍थान पर काबिज बाबर आजम से दो अंक की बढ़त पर हैं. भारत के विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रमश: तीसरे और चौथे स्‍थान पर हैं. वनडे की बॉलिंग रैंकिंग में केशव महाराज पहले, जोश हेजलवुड दूसरे, भारत के मोहम्‍मद सिराज तीसरे और जसप्रीत बुमराह चौथे स्‍थान पर हैं. इसी तरह टेस्‍ट की बैटिंग रैंकिंग में न्‍यूजीलैंड के केन विलियमसन पहले और बॉलिंग रैंकिंग में भारत के आर अश्विन पहले स्‍थान पर हैं.टेस्‍ट की ऑलराउंडर रैंकिंग में रवींद्र जडेजा पहले और आर अश्विन दूसरे क्रम पर हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 हैट्रिक ले चुका यह भारतीय प्‍लेयर, आईपीएल में भी मचाता है धूम

टी20 रैंकिंग में टॉप 5 बैटर
1. सूर्यकुमार यादव (भारत)
2. मोहम्‍मद रिजवान (पाकिस्‍तान)
3. एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका)
4. बाबर आजम (पाकिस्‍तान)
5. रिली रोसुयू (दक्षिण अफ्रीका)

VIDEO: गिब्‍स के अलावा भारतीय मूल का बैटर भी ODI में एक ओवर में लगा चुका 6 छक्‍के, युवराज के शहर में हुआ जन्‍म

वनडे रैंकिंग में टॉप 5 बैटर
1. शुभमन गिल (भारत)
2. बाबर आजम (पाकिस्‍तान)
3. विराट कोहली (भारत)
4. रोहित शर्मा(भारत)
5.डेरिल मिचेल (न्‍यूजीलैंड)

Tags: Mohammad Rizwan, Rinku Singh, Suryakumar Yadav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here