Home Breaking News Paid Menstrual Leave: ‘मासिक धर्म बाधा नहीं, इसलिए सवैतनिक अवकाश नीति की जरुरत नहीं’, बोलीं स्मृति ईरानी

Paid Menstrual Leave: ‘मासिक धर्म बाधा नहीं, इसलिए सवैतनिक अवकाश नीति की जरुरत नहीं’, बोलीं स्मृति ईरानी

0
Paid Menstrual Leave: ‘मासिक धर्म बाधा नहीं, इसलिए सवैतनिक अवकाश नीति की जरुरत नहीं’, बोलीं स्मृति ईरानी

[ad_1]

Smriti Irani opposes ‘paid menstrual leave' policy, Says these cases are manageable

स्मृति ईरानी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


केंद्रीय महिला व बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी ने बुधवार को सवैतनिक मासिक धर्म अवकाश के विरोध में अपना पक्ष रखा। भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने टिप्पणी करते हुए कहा कि मासिक धर्म कोई ‘बाधा’ नहीं है और इसलिए इसके लिए ‘सवैतनिक अवकाश नीति’ की आवश्यकता नहीं है।

स्मृति ईरानी ने पिछले हफ्ते कांग्रेस सांसद शशि थरूर को जवाब देते हुए लोकसभा में कहा था कि सभी कार्यस्थलों के लिए सवैतनिक मासिक धर्म अवकाश अनिवार्य करने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। स्मृति ईरानी बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्य मनोज कुमार झा की ओर से मासिक धर्म स्वच्छता नीति पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रही थीं।

स्मृति ईरानी ने कहा, “एक मासिक धर्म वाली महिला के रूप में, मासिक धर्म और मासिक धर्म चक्र एक बाधा नहीं है, यह महिलाओं की जीवन यात्रा का एक स्वाभाविक हिस्सा है। हमें उन मुद्दों का प्रस्ताव नहीं करना चाहिए जहां महिलाओं को समान अवसरों से सिर्फ इसलिए वंचित किया जाता है क्योंकि कोई व्यक्ति जो मासिक धर्म के दायरे में नहीं आता है, वह उसके प्रति एक विशेष दृष्टिकोण रखता है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here