Home Breaking News Retirement Planning: बुढ़ापे में नहीं आएंगी आर्थिक दिक्कतें, इन स्कीम्स में निवेश करके भविष्य को करें सुरक्षित

Retirement Planning: बुढ़ापे में नहीं आएंगी आर्थिक दिक्कतें, इन स्कीम्स में निवेश करके भविष्य को करें सुरक्षित

0
Retirement Planning: बुढ़ापे में नहीं आएंगी आर्थिक दिक्कतें, इन स्कीम्स में निवेश करके भविष्य को करें सुरक्षित

[ad_1]

Retirment Planning: अक्सर देखने को मिलता है कि रिटायरमेंट के बाद के जीवन में लोगों को कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर उनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं बचता है। ऐसे में लोगों को मजबूरन किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक स्तर पर निर्भर होना पड़ता है। अगर आप नौकरी कर रहे हैं और अपने बुढ़ापे के जीवन को सुरक्षित करने के लिए किसी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको उन बेहतरीन इन्वेस्टमेंट स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर निवेश करके आप रिटायरमेंट के समय एक अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। ऐसे में आपको रिटायरमेंट की बाद की जिंदगी में किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक स्तर पर निर्भर होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं इन स्कीम्स के बारे में विस्तार से – 




वरिष्ठ नागरिक बचत योजना 

पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना को खास तौर पर सीनियर सिटीजंस के लिए शुरू किया गया है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। रिटायरमेंट के समय जो आपको पैसा मिला है। उसे आप इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।


म्यूचुअल फंड 


आप किसी अच्छी म्युचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनाकर अपने पैसों का निवेश शुरू कर सकते हैं। किन्हीं और स्कीम्स की तुलना में म्यूचु्अल फंड से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। लॉन्ग टर्म में यहां से आप अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। 


एलआईसी की सरल पेंशन प्लान योजना 

एलआईसी की यह स्कीम एक नॉन लिंक्ड एकल प्रीमियम व्यक्तिगत तत्काल वार्षिक योजना है। एलआईसी के सरल पेंशन प्लान में आपको एकमुश्त निवेश करना होता है। उसके बाद आपको पूरे जीवनभर पेंशन का लाभ मिलता है। देशभर में कई लोग एलआईसी की इस शानदार स्कीम में निवेश कर रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम में न्यूनतम 40 साल की उम्र के व्यक्ति निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम निवेश की उम्र 80 साल निश्चित की गई है।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here