Home Breaking News RSS: अनुच्छेद-370 पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भारत को बांटने वाली ताकतों की पराजय, इंद्रेश कुमार का बयान

RSS: अनुच्छेद-370 पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भारत को बांटने वाली ताकतों की पराजय, इंद्रेश कुमार का बयान

0
RSS: अनुच्छेद-370 पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भारत को बांटने वाली ताकतों की पराजय, इंद्रेश कुमार का बयान

[ad_1]

Supreme Court Verdict on Article 370 abrogation defeat of political forces dividing India says Indresh Kumar

इंद्रेश कुमार
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार ने अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को भारत को बांटने वाली ताकतों की पराजय और एकता एवं अखंडता के प्रसार की राजनीति की जीत करार दिया है। इस बीच, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने नई दिल्ली में अहम बैठक की जिसमें जम्मू-कश्मीर के चौतरफा विकास और मुख्यधारा से जोड़ने पर मंथन हुआ। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विपक्षी दलों द्वारा जो वर्षों से विनाश की राजनीति की गई है, उसे बदल कर जम्मू-कश्मीर के समृद्धि और विकास के लिए हर किसी को बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहिए। मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।

बैठक के दौरान इंद्रेश कुमार ने कहा कि अलगाववादी, षड्यंत्रकारी, आतंकवादी, हिंसा और नफरत की दीवार खड़ी करने वाला अनुच्छेद-370 हमेशा-हमेशा के लिए समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि अदालत ने अपने फैसले में एक बड़ी महत्वपूर्ण बात का उल्लेख किया है कि 1980 से अब तक हजारों लोगों की हत्याएं हुईं और लाखों लोग विस्थापित हुए। इसकी जांच के लिए कमेटी गठित की जाए, ताकि असली दोषियों को उजागर किया जा सके और उन्हें सजा दिलाई जाए।

…ताकि पराई न हो भारत माता

इंद्रेश कुमार ने कहा कि आरएसएस हो या बीजेपी या फिर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बात हो… सभी ने हमेशा यही चाहा है कि भारत माता पराई न हो। इसलिए हमने संविधान की रक्षा के मूल्यों को स्थापित किया है। कुमार ने राष्ट्र को एक होने की जरूरत पर जोर देते कहा कि हमने हमेशा ही एक राष्ट्र, एक जन को स्थापित किया है। इसी कड़ी में उठाया गया यह जरूरी कदम था, जिसे सरकार ने अपने बुलंद इरादे के साथ पूरा किया। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here