Home Sports VIDEO : इंग्‍लैंड के खिलाफ रसेल का दमदार छक्‍का, मैदान के बाहर पहुंची गेंद

VIDEO : इंग्‍लैंड के खिलाफ रसेल का दमदार छक्‍का, मैदान के बाहर पहुंची गेंद

0
VIDEO : इंग्‍लैंड के खिलाफ रसेल का दमदार छक्‍का, मैदान के बाहर पहुंची गेंद

[ad_1]

नई दिल्‍ली. वेस्‍टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने टी20 टीम में अपनी वापसी का जश्‍न जबर्दस्‍त प्रदर्शन के साथ मनाया है. इंग्‍लैंड के खिलाफ मंगलवार को टी20 सीरीज के मुकाबले में रसेल ने दोहरा प्रदर्शन कर अपनी काबलियत का लोहा मनवाया. ब्रिजटाउन में हुए इस मैच में उन्‍होंने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए और इंग्लिश टीम को 19.3 ओवर में 171 रन पर समेटने में अहम रोल निभाया. बाद में उन्‍होंने ताकतवर प्रहार लगाते हुए 14 गेंदों पर नाबाद 29 रनों (दो चौके और दो छक्‍के) की पारी खेली. विजयी स्‍ट्रोक रसेल के बल्‍ले से ही निकला.

वेस्‍टइंडीज के टारगेट 18.1 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर दिया. रसेल के अलावा इंडीज टीम के लिए ब्रेंडन किंग 12 गेंदों पर 22, काइले मेयर्स ने 21 गेंदों पर 35,शाई होप ने 30 गेंदों पर 36 रन और कप्‍तान रोवमेन पावेल ने 15 गेंदों पर 31 रनों की आतिशी पारी खेली. इंग्‍लैंड की पारी में जहां केवल छह छक्‍के लगे जबकि इंडीज टीम के बैटरों ने 14 छक्‍के जमाए. मेयर्स ने सर्वाधिक 4, होप ने तीन जबकि किंग, पावेल और रसेल ने दो-दो छक्‍के जड़े. पूरन भी एक छक्‍का लगाने में सफल रहे.

VIDEO : गिब्‍स के अलावा भारतीय मूल का बैटर भी ODI में एक ओवर में लगा चुका 6 छक्‍के, युवराज के शहर में हुआ जन्‍म

मैच में एक तरह से इंडीज के दो धाकड़ बैटरों मेयर्स और रसेल के बीच लंबे छक्‍के लगाने की होड़ रही. दोनों ही बैटरों ने 103-103 मीटर लंबा छक्‍का लगाया.इसके अलावा मेयर्स ने 99 मीटर लंबा छक्‍का भी लगाया.पारी के 18वें ओवर में रिस्‍ट स्पिनर आदिल रशीद की गेंद पर रसेल के लगाए छक्‍के पर तो गेंद स्‍टेडियम के बाहर ही पहुंच गई.विंडीज क्रिकेट ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर इस छक्‍के का वीडियो शेयर किया है.

IND vs SA: दिग्‍गज क्रिकेटर ने दक्षिण अफ्रीकी बैटर की विराट कोहली से की तुलना

दूसरी ओर मेयर्स ने पारी के चौथे ओवर में टायमल मिल्‍स की गेंद पर 103 मीटर लंबा छक्‍का जड़ा.उन्‍होंने मैच में एक 99 मीटर का छक्‍का भी लगाया.अपने इस प्रदर्शन के सहारे वेस्‍टइंडीज ने विपक्षी टीमों को यह साफ संदेश दे दिया है कि अगले साल जून में इंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्‍डकप के लिए वह तैयार है. गौरतलब है वर्ल्‍डकप 2023 (वनडे) के लिए वेस्‍टइंडीज टीम क्‍वालिफाई नहीं कर सकी थी. बहरहाल टी20 शैली का क्रिकेट वेस्‍टइंडीज के प्‍लेयर्स को काफी रास आता है और वे दो बार इस फॉर्मेट का वर्ल्‍डकप (2012 और 2016) जीत चुके हैं.

Tags: Andre Russell, England vs west indies



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here