Home Sports VIDEO: राहुल द्रविड़ का गुस्सा देख रह जाएंगे दंग, धोनी की तरह आगबबूला होकर मैदान में की एंट्री, जानें क्या थी वजह?

VIDEO: राहुल द्रविड़ का गुस्सा देख रह जाएंगे दंग, धोनी की तरह आगबबूला होकर मैदान में की एंट्री, जानें क्या थी वजह?

0
VIDEO: राहुल द्रविड़ का गुस्सा देख रह जाएंगे दंग, धोनी की तरह आगबबूला होकर मैदान में की एंट्री, जानें क्या थी वजह?

[ad_1]

हाइलाइट्स

साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.
राहुल द्रविड़ दूसरे टी20 में गुस्से में नजर आए.

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच पहले टी20 मैच में बारिश विलेन बन गई. दूसरे मुकाबले में भी टीम इंडिया की किस्मत जीत के सामने दीवार बन गई. पहले भारतीय टीम को टॉस में हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते सूर्या एंड कंपनी को पहले बल्लेबाजी मिली. इसके बाद बारिश ने टीम इंडिया का गेम बिगाड़ दिया. भारत ने 180 रन बनाए थे, लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के चलते मेजबान टीम को 15 ओवर में 152 रन का नया लक्ष्य मिला. दूसरी पारी के दौरान टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ इस तरह गुस्से में दिखे, जिसे देख सभी हैरान थे.

राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम में लंबा समय बिताया है. द्रविड़ एक शांत स्वभाव के खिलाड़ी रहे हैं. लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका गुस्से वाला वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. दरअसल, साउथ अफ्रीका ने नया लक्ष्य मिलने के बाद ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत की. टीम इंडिया को विकेट की तलाश थी, रवींद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे. लेकिन ओस के चलते गेंद गीली होने के कारण उन्होंने गेंद बदलने की मांग कर दी. लेकिन अंपायर ने उनकी इस मांग को नकार दिया. टाइमआउट के दौरान हेड कोच राहुल द्रविड़ ने गुस्से में मैदान में एंट्री मारी और इस बारे में चर्चा की. इसके बाद भी वे काफी नाराज नजर आए जिसे देख कई फैंस हैरान हैं.

टीम इंडिया को मिली हार

भारत की तरफ से रिंकू सिंह ने 68 रन की आतिशी पारी खेलकर खूब सुर्खियां बटोरी. वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी बेहतरीन अर्धशतक को अंजाम दिया. इन पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 180 रन का स्कोर बनाया था. लेकिन साउथ अफ्रीका ने 152 रन के नए लक्ष्य को 5 विकेट रहते हासिल कर लिया.

IND vs SA: 5 पारी.. 4 अर्धशतक, रोहित-विराट नहीं तो कौन है साउथ अफ्रीका का सबसे बड़ा ‘दुश्मन’? कोई नहीं है टक्कर में

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आखिरी टी20 मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा. सीरीज में हार से बचने के लिए टीम इंडिया के पास यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति के समान होगा. प्रोटियाज टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है.

Tags: Ind vs sa, Rahul Dravid, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here