[ad_1]
हाइलाइट्स
चेतेश्वर पुजारा को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है
काउंटी चैंपियनशिप 2024 में पुजारा ने ससेक्स की ओर से करार किया है
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा संभवत: अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल चुके हैं. पुजारा को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है. भारतीय टीम 26 दिसंबर से साउथ अफ्रीका दौरे पर मेजबान टीम के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगी. टेस्ट टीम से दरकिनार किए जाने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड का रुख किया है. पुजारा इससे पहले भी ससेक्स की ओर से खेल चुक हैं. वह 2024 काउंटी चैंपियनशिप सीजन में ससेक्स के लिए शुरुआती 7 मैच खेलेंगे.
पुजारा (Cheteshwar Pujara) ससेक्स (Sussex) के लिए अभी तक 18 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 64.24 की औसत से कुल 1863 रन बनाए हैं जिसमें 8 शतक और 4 अर्धशतक शामिल है. ससेक्स से दोबारा जुड़ने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि वह आगामी सीजन के लिए बेहद उत्साहित हैं. बकौल पुजारा, ‘ मैंने पिछले कुछ सीजन इस क्लब के साथ काफी एंज्वॉय किया है. मैं ससेक्स फैमिली में वापस लौटने पर काफी खुश हैं. मैं टीम से जुड़ने और उसकी सफलता में योगदान के लिए तैयार हूं.’
क्लब के हेड कोच ने पुजारा को बताया बेहतर इंसान
पुजारा के क्लब में लौटने से टीम के हेड कोच पॉल फारब्रेस बेहद खुश हैं. फारब्रेस ने कहा कि मैं चेतेश्वर पुजारा के दोबारा क्लब में 2 महीने के लिए वापसी से बहुत खुश हूं. मैं उनका वेलकम करता हूं. बकौल फारब्रेस, ‘ वह ना सिर्फ एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं जबकि वह एक अच्छे इंसान भी हैं. उनका अपार अनुभव टीम के काम आएगा.’
पुजारा का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
35 वर्षीय दाएं हाथ के बैटर चेतेश्वर पुजारा ने आखिरी बार जून 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेला था. वह पहली पारी में 14 और दूसरी पारी में 27 रन ही बना सके थे. उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 43.60 की औसत से कुल 7195 रन बनाए हैं जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 206 रन है. इसके अलावा उन्होंने 5 वनडे में 51 रन बनाए हैं.
.
Tags: Cheteshwar Pujara, County cricket, Sussex
FIRST PUBLISHED : December 14, 2023, 09:03 IST
[ad_2]
Source link