Home Breaking News प्रभास की ‘सालार’ में कैमियो भूमिका निभाएंगे यश? प्रोड्यूसर विजय किरागांदुर ने बताई सच्चाई

प्रभास की ‘सालार’ में कैमियो भूमिका निभाएंगे यश? प्रोड्यूसर विजय किरागांदुर ने बताई सच्चाई

0
प्रभास की ‘सालार’ में कैमियो भूमिका निभाएंगे यश? प्रोड्यूसर विजय किरागांदुर ने बताई सच्चाई

[ad_1]

Salaar Part One Ceasefire Producer Vijay Kiragandur talks about KGF star Yash cameo in Prabhas film

यश-प्रभास
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘सालार पार्ट 1: सीजफायर’ की रिलीज को अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इसी महीने फिल्म सिनेमाघरों में लगने वाली है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रुति हासन भी नजर आएंगी। इस बीच ये अफवाह जोरों पर फैल रही है कि ‘सालार’ में ‘केजीएफ’ फेम यश कैमियो भूमिका में नजर आएंगे। इसे लेकर फिल्म के प्रोड्यूसर विजय किरागांदुर ने चुप्पी तोड़ी है। 

निर्देशक ने अटकलों पर लगाया विराम

हाल ही में एक मीडिया वेबसाइट ने प्रोड्यूसर से यश के कैमियो को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा, ‘मेरे हिसाब से निर्देशक प्रशांत पहले ही ये स्पष्ट कर चुके हैं कि सालार और केजीएफ के बीच कोई लिंक नहीं है। इस फिल्म में यश का कोई कैमियो नहीं है। इसलिए फैल रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है’। बता दें कि ‘सालार’ को होम्बले प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है।

Dunki: शाहरुख खान के फैंस पर चढ़ने लगा ‘डंकी’ का खुमार, सोशल मीडिया पर किया यह एलान

इस वजह से गर्म हुआ अफवाहों का बाजार

‘सालार’ को एक्शन सीक्वेंस की वजह से सेंसर बोर्ड ने ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है। यूएई और इंटरनेशनल मार्केट में एडवांस बुकिंग के मामले में ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सालार में यश के कैमियो की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब बाल गायिका तीर्था सुभाष ने अचनाक से ‘सलार’ में ‘केजीएफ’ एक्टर के कैमियों का जिक्र किया। हालांकि, बाद में एक पोस्ट के जरिए तीर्था ने इस बारे में सफाई दी थी और बताया कि ये उनका सिर्फ अनुमान था, सच नहीं’। इससे पहले निर्देशक प्रशांत नील भी साफ कर चुके हैं कि ‘सालार’ दो दोस्तों की कहानी पर आधारित है। 

Rakshasa Raja: ‘राक्षस राजा’ का पहला लुक जारी, माथे पर तिलक मुंह में सिगार लिए खूंखार दिखे राणा दग्गुबाती

डंकी से होगा मुकाबला

बता दें कि ‘सालार’ इसी महीने 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला शाहरुख खान की ‘डंकी’ से होगा। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डंकी’ 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शाहरुख खान की इस साल पठान और जवान दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। उनकी तीसरी फिल्म से भी दर्शकों की उम्मीदें बंधी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि ‘सालार’ और ‘डंकी’ में कौन सी फिल्म बाजी मारती है! 

Dharmendra: ‘शो मैन’ के जन्मदिन पर धर्मेंद्र ने साझा की पुरानी तस्वीर, लिखा भावुक कर देने वाला नोट

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here