Home Sports प्रसिद्ध कृष्णा की हैट्रिक के बाद चमके शार्दुल ठाकुर, शतक के करीब, प्लेइंग XI का समीकरण उलझाया

प्रसिद्ध कृष्णा की हैट्रिक के बाद चमके शार्दुल ठाकुर, शतक के करीब, प्लेइंग XI का समीकरण उलझाया

0
प्रसिद्ध कृष्णा की हैट्रिक के बाद चमके शार्दुल ठाकुर, शतक के करीब, प्लेइंग XI का समीकरण उलझाया

[ad_1]

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत भले ही खराब रही हो, लेकिन शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ी अपने निजी प्रदर्शन से उम्मीद जगा रहे हैं. शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा दोनों ही भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के मुकाबले में खेल रहे हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने जहां हैट्रिक लेकर फैंस का ध्यान खींचा, तो शार्दुल ने दमदार बैटिंग से पेस ऑलराउंडर की जगह के लिए दावा ठोका.

भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच 11 दिसंबर से चार दिवसीय मैच खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत ए ने 6 विकेट पर 377 रन बना लिए. भारत के लिए प्रदोष रंजन पॉल ने 163 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 23 चौके व एक छक्क लगाया. प्रदोष पॉल को सरफराज खान और शार्दुल ठाकुर के रूप में बेहतरीन जोड़ीदार मिले. सरफराज खान ने 68 रन बनाए. शार्दुल ठाकुर 70 रन बनाकर अब भी नाबाद हैं.

शार्दुल ठाकुर मैच के चौथे दिन यानी गुरुवार को शतक पूरा करना चाहेंगे. अगर शार्दुल अपनी कोशिश में कामयाब रहते हैं तो भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन के लिए अपना दावा मजबूत कर लेंगे. भारतीय टीम टेस्ट मैचों में आमतौर पर 5 गेंदबाजी विकल्प के साथ उतरती है. जब मैच भारत में हो तो प्लेइंग कॉम्बिनेशन में 3 स्पेशलिस्ट पेसर और 2 स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा का दावा मजबूत रहता है. लेकिन विदेश में कई बार भारत एक स्पिन ऑलराउंडर और 4 पेसर चुनता है. इस प्लेइंग कॉम्बिनेशन में शार्दुल ठाकुर का दावा मजबूत हो जाता है.

इससे पहले भारत ए की टीम ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका ए को 319 रन पर ऑलआउट कर दिया. मेजबान टीम को जल्दी आउट करने में प्रसिद्ध कृष्णा ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 5 विकेट झटके. इसमें हैट्रिक भी शामिल है. दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए जीन डू प्लेसी (106) ने शतक बनाया. यह तीन मैचों में उनका तीसरा शतक है. डू प्लेसी ने इससे पहले घरेलू मैच के एक मुकाबले में पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक लगाया था.

Tags: India vs South Africa, Prasidh krishna, Shardul thakur

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here