Home Sports बल्लेबाजों का होगा दबदबा या गेंदबाज मचाएंगे धूम, जाने किसके हक में रहेगी पिच

बल्लेबाजों का होगा दबदबा या गेंदबाज मचाएंगे धूम, जाने किसके हक में रहेगी पिच

0
बल्लेबाजों का होगा दबदबा या गेंदबाज मचाएंगे धूम, जाने किसके हक में रहेगी पिच

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और साउथ अफ्रीका तीसरे टी20 में आज होंगी आमने सामने
भारतीय टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है
सूर्या एंड कंपनी तीसरा टी20 जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम 3 मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मैच में आज यानी गुरुवार (14 दिसंबर) को मेजबान साउथ अफ्रीका से टकराएगी. क्रिकेट फैंस में यह जानने की उत्सुकता है कि जोहांसबर्ग की पिच कैसा व्यवहार करेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पीछे है. उसकी कोशिश तीसरे टी20 को जीतकर सीरीज बराबर करने की होगी. चलिए हम आपको इस पिच के बारे में बताते हैं कि यहां पर टॉस जीतकर पहले क्या करना चाहिए और इस पिच पर औसत स्कोर क्या है.

जोहांसबर्ग की न्यू वांडरर्स स्टेडियम ( New Wanderers Stadium) का विकेट बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है. यहां चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है. भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच इस पिच पर हाईस्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. इस विकेट पर चेज करने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम से फायदे में रही है. पहले बैटिंग करने वाली टीम को 15 मैचों में जीत मिली है वहीं चेज करने वाली टीम 17 मैचों में विजयी रही है. इस विकेट पर हाईएस्ट स्कोर 260 रन रहा है जो श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 2007 में बनाया था. सबसे न्यूनतम स्कोर 83 रन है. भारत ने जोहांसबर्ग में 5 टी20 मैच खेले हैं जिसमें से उसे 3 में जीत वहीं 2 में हार मिली है. पहले बैटिंग करने वाली टीम 2 बार वहीं चेज करने वाली टीम एक बार जीती है.

हार को पचाना आसान नहीं लेकिन… निराशा से बाहर निकले रोहित शर्मा, सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती

वांडरर्स में 32 टी0 मैच खेले गए हैं
जोहांसबर्ग में साउथ अफ्रीका ने 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिनमें से उसे 14 में जीत मिली है जबकि 10 में हार का सामना करना पड़ा है. भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें ओवरऑल टी20 में 25 बार आमने सामने हो चुकी हैं जहां भारत को 13 और साउथ अफ्रीका को 11 मैचों में जीत मिली है. एक मैच बेनतीजा रहा. न्यू वांडरर्स स्टेडियम में अभी तक 32 मैच खेले गए हैं जहां 14 में मेजबान साउथ अफ्रीका और 10 में मेहमान टीम ने बाजी मारी है. 8 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका है. भारत ने जोहांसबर्ग में साउथ अफ्रीका से 3 टी20 मैच खेले हैं जहां उसे 2 में जीत मिली है.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी20 वेदर रिपोर्ट
मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक जोहांसबर्ग में मैच वाले दिन यानी 14 दिसंबर को बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है. इसका मतलब है कि पूरे 20 ओवर का खेल देखने को मिलेगा. तापमान 26 डिग्री से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.

Tags: Ind vs sa, India vs South Africa, Rinku Singh, Suryakumar Yadav, Weather forecast

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here