[ad_1]

विक्की शर्मा के घर पसरा सन्नाटा।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम की हाउसिंग सोसाइटी के जिस घर में देश की सबसे सुरक्षित जगह को भेदने की साजिश रची गई थी, बुधवार रात से ही वह पुलिस के पहरे में है। इसके साथ सोसाइटी में बृहस्पतिवार को सन्नाटा पसरा रहा। उस कालोनी व गली के लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं। विक्की के घर पर तैनात कमिश्नरेट की महिला और पुरुष पुलिस के जवान विक्की के घर में डेरा जमाए हुए हैं। इस घर में आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
संसद में हुए धुएं कांड के बाद से ही टीवी और सोशल मीडिया पर सात एक्स्टेंशन स्थित विक्की के मकान की तस्वीर आने लगी हैं। अभी तक आगे क्या निकलेगा यह किसी को नहीं पता। ऐसे में विक्की के संपर्क में रहने वाले लोग अब इस पचड़े में नहीं पड़ना चाहते हैं। घर पर विक्की की 15 साल की बेटी है। जिसकी सुरक्षा में चार पुलिस के जवान व दो महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
गली के लोग कुछ बोलने को तैयार नहीं है। जबकि बुधवार शाम से ही यहां मीडिया कर्मियों का आना-जाना लगा हुआ है। बता दें कि वृंदा शर्मा और उसके पति विक्की पर आरोप है कि दिल्ली में संसद भवन की सुरक्षा भेदने वालों को ठहराने व उनकी साजिश की पूरी जानकारी उसके पास थी। दिल्ली पुलिस की ओर से आरोपियों को दबोचने के बाद उनकी एक टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों को अपने साथ ले गई है। कमिश्नरेट की पुलिस को उम्मीद थी कि उसके अन्य रिश्तेदार उसके घर पर आएंगे। जिनको वह बच्ची को सौंपेंगे। जबकि मामला इतना गंभीर है कि रिश्तेदार तो दूर की बात है कोई पड़ोसी भी आगे नहीं आ रहा है।
एसीपी क्राइम ने बताया कि पुलिस को अब तक की छानबीन में पता चला कि सागर शर्मा और विक्की शर्मा पहले से ही जानकार थे। उसका इनके घर आना-जाना था। यह भी पता चला है कि संसद में धुआं कांड से पहले ही आरोपियों का विक्की के पास आने-जाने का सिलसिला बढ़ गया था।
[ad_2]
Source link